जोधपुर पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लड़कियों को ब्लैकमेल करने और रेप करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच के आधार पर मुंबई से मुख्य आरोपी समेत 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान फैजान अहमद और आमीर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल से करीब 30 लड़कियों के न्यूड वीडियो और चैटिंग बरामद हुई है। इसके अलावा 200 से ज्यादा लड़कियों का डेटा मिला है। स्नैपचैट पर विज्ञापन देकर जाल में फंसाया जोधपुर ग्रामीण SP पंकज यादव ने बताया- 31 अगस्त 2026 को जोधपुर ग्रामीण के महिला थाना में एक पीड़िता (18) ने मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया- करीब 1 साल पहले मैंने स्नैपचैट (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद आरोपी ने मुझसे संपर्क किया। आईडी प्रूफ और हस्ताक्षर ले लिए। शुरुआत में फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसे प्लेटफार्म पर रिव्यू देने ओर इंस्टाग्राम रील्स लाइक-शेयर करने का टास्क दिया गया। फिर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर न्यूड फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। फोटो और वीडियो मिलते ही आरोपियों ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगे। दिसंबर 2025 में मुख्य आरोपी जोधपुर आया और एक होटल में बुलाकर रेप किया। इसके बाद लगातार ब्लैकमेलिंग का खेल चलता रहा। आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंची। मुंबई में 2 दिन वेश बदलकर रेकी जोधपुर ग्रामीण SP पंकज यादव ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन मुंबई में मिली। टीम ने पहले 18 सितंबर को फैजान अहमद (23) निवासी शिवाजी नगर, मानखुर्द, मुंबई (महाराष्ट्र) को पकड़ा। फैजान को पकड़ने के लिए टीम गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय बनकर पहुंची। फैजान से पूछताछ के बाद आमिर हुसैन (24) को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया। मोबाइल से मिले 30 न्यूड वीडियो, 200 से अधिक लड़कियां संपर्क में थीं पंकज यादव ने बताया- पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल से करीब 30 लड़कियों के न्यूड वीडियो और चैटिंग बरामद हुई है। आरोपियों ने एक कंपनी के नाम से प्रोफाइल बना रखी थी। इनके पास 200 से ज्यादा लड़कियों का डेटा मिला है, जिनमें राजस्थान की करीब 10 और मुंबई की 50 से अधिक लड़कियां शामिल हैं। गिरोह के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में भी एक मामला दर्ज है। फिलहाल महिला थाना पुलिस अन्य पीड़ित लड़कियों व उनके परिजनों की काउंसलिंग कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। SP की अपील सावधान रहें जोधपुर ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने आमजन से अपील की है कि वर्क फ्रॉम होम या जॉब के नाम पर आने वाले अनजान विज्ञापनों पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने दस्तावेज, फोटो, वीडियो या OTP साझा न करें। सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग होने पर डरें नहीं, पैसे न दें और तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। ये खबर भी पढ़ें नाबालिगों के अश्लील वीडियो देखने वालों को होगी जेल:सजा से पहले 4 मौके; 10 लाख तक का जुर्माना, सिम भी हो सकती है ब्लॉक नाबालिगों से जुड़ा अश्लील कंटेंट देखने, शेयर करने, डाउनलोड करने और मोबाइल गैलरी में रखने वालों को जेल हो सकती है। साथ ही लाखों का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में पुलिस ने ऐसे 15,326 मोबाइल नंबर, 7,800 URL-प्रोफाइल और 100 डिवाइस ब्लॉक करवाए गए हैं। पूरी खबर पढे़ं

