Category: Haryana

हार गए रिश्ते! वृद्धाश्रम में कपड़ा व्यापारी ने तोड़ा दम, अंतिम दर्शन के लिए नहीं आई 3 बेटियां, 5100 रुपये ट्रांसफर कर बोलीं- अंतिम संस्कार की वीडियो भेज देना

हरियाणा के सोनीपत में बेटियों से मिलने की चाहत लिए शिवचरण रतन गुप्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन उनके अंतिम दर्शन के लिए तीनों बेटियों में से कोई एक भी नहीं पहुंची।

गुरुग्राम में भारी बारिश, मेदांता अंडरपास में भरा पानी, पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी

गुरुग्राम में मेदांता से सेक्टर-15 की तरफ जाने वाले अंडरपास में पानी भर गया है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।

पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या, CCTV वीडियो में शव छिपाते दिखी मेड, बेटा भी था साथ

सीसीटीवी वीडियो में मेड सुनीता देवी और उसके बेटे को शव ले जाते देखा जा सकता है। इन दोनों ने शव को पड़ोसी के घर में छिपा दिया था और चादर से ढंक दिया था।

“चरखी दादरी में हमने चलवाई गोली”, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

चरखी दादरी में हुई फायरिंग मामले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रोहित गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर ने जिम्मेदारी ली।

मानेसर नगर निगम की बैठक पहुंची थाने! BJP के मेयर-डिप्टी मेयर में जंग, महिला पार्षद से अभद्रता; CCTV फुटेज आया सामने

गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम में राजनीतिक वर्चस्व की जंग पुलिस थाने तक पहुंच गई। इसे मानेसर निगम में ‘बीजेपी बनाम बीजेपी’ की अंदरूनी गुटबाजी के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रतिभा और मेहनत ही नए हरियाणा की पहचान, संसाधनों की कमी से कोई छात्र नहीं रहेगा पीछे: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हरियाणा का कोई भी प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे। शिक्षा में समान अवसर, पारदर्शिता और प्रतिभा का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज का नया […]

हरियाणा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 27 संगठनात्मक जिलों के लिए किया रवाना

चंडीगढ़, 4 अगस्त-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के श्री गुरु रविदास जन्मस्थल, सीर गोवर्धनपुर, उत्तर प्रदेश से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। […]

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

चंडीगढ़, 4 अगस्त-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भगवान शिव के दर्शन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री […]

सीईटी पास युवाओं को एक नवम्बर से सक्षम युवा योजना के तहत मिलेगा मानदेय- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके तहत 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ करवाए गए है। मुख्यमंत्री विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डिवलेपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण […]

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

चंडीगढ़- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआर प्लानिंग बोर्ड) की 42वीं बैठक हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा व राजस्थान के शहरी […]

Back To Top