CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच:भीड़ लीड करने वाला बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा- पूरा गांव भाजपा का

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर 21अगस्त को जयपुर के रामपुरा गांव में हमला हुआ। वे सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए थे। इसकी घोषणा उन्होंने पहले से कर रखी थी। रांका ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता थे। इन आरोपों के बाद भास्कर टीम पड़ताल के लिए बगरू के रामपुरा गांव पहुंची। पड़ताल में ग्रामीणों को लीड करने वाले लालचंद शर्मा का बीजेपी से जुड़ाव सामने आया है। हालांकि, उसका दावा है कि वो अब किसी भी पार्टी से जुड़ा नहीं है। वहीं, भीड़ में शामिल एक ग्रामीण ने बताया कि ये पूरा गांव ही भाजपा का है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय भाजपा विधायक कैलाश वर्मा ने ग्रामीणों को गुंडा बताने वाले रांका के बयान पर नाराजगी जताई। पढ़िए- ये रिपोर्ट सबसे पहले देखिए- CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की PHOTO मारपीट और पत्थरबाजी, सीजेपी का दावा- हमलावर बीजेपी के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सीजेपी की 5-7 सदस्यों की टीम गांव पहुंची। ग्रामीण विरोध में इकट्ठा हुए थे। सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ता जैसे ही आगे बढ़े, अचानक पीछे धकेलते हुए हमला हुआ। पत्थरबाजी और गाडियों में तोड़फोड़ हुई। इस हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा। जिस पर हमले का आरोप वो बोला- बीजेपी से अब कोई नाता नहीं भास्कर की ग्राउंड कवरेज के दौरान वीडियो में लालचंद शर्मा नाम का एक शख्स ग्रामीणों के साथ नजर आ रहा है। गांव जाकर हमने लालचंद शर्मा से बात की। बीजेपी से कनेक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा- यहां कोई भी बीजेपी का कार्यकर्ता नहीं है, क्या किसी के मुहर लग रही है कि कोई बीजेपी का कार्यकर्ता है। मेरा मत है मैं किसी को भी वोट दे सकता हूं…और अगर मैं हूं तो हूं। मैं इसी गांव का रहने वाला हूं। ये ग्रामीणों का ही मुद्दा था। मैं ग्रामीणों के साथ था। हम किसी को भी राष्ट्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। लालचंद शर्मा ने कहा- सीजेपी कार्यकर्ताओं के यहां आने की मुझे जानकारी नहीं थी। सुबह जब मैं यहां मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित खड़े थे। उन्होंने बताया की सीजेपी वाले आने वाले हैं। लेकिन हमने तय किया कि देश विरोधी नारे लगाने वालों को हम यहां नहीं आने देंगे। हमारे स्कूल के लिए विधायक फंड से पैसा पास हो चुका है तो उन्हें दखलंदाजी करने का कोई हक नहीं है। ग्रामीण ने बताया- पूरा गांव ही बीजेपी का सीजेपी के प्र‌वक्ता आशुतोष रांका ने शंकरलाल शर्मा (बागड़ा) और कुछ अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। शंकरलाल शर्मा का कहना है- हमने कोई हमला नहीं किया। तीन-तीन बार हाथ जोड़कर उनको वापस जाने को कहा था। आप लोग चले जाइए। बीजेपी से जुड़े होने के आरोपों पर कहा कि ये तो पूरा गांव ही बीजेपी का है। यहां कांग्रेस का कोई नहीं है। गांव के ही रहने वाले रामअवतार शर्मा ने बताया- स्कूल की मरम्मत के लिए विधायक ने 18 लाख का फंड मंजूर कर दिया था। हम नहीं चाहते थे कि कोई सीजेपी वाले यहां आए। हम कोई बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं, कोई बीजेपी का नेता विरोध में शामिल नहीं था, सभी गांव के ही लोग थे।
विधायक कैलाश वर्मा बोले- स्कूल के लिए पैसा हो चुका स्वीकृत इस मामले में बगरु विधायक कैलाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि रामपुरा गांव का नाम सबसे अच्छे गांवों में लिया जाता है। स्कूल भवन में अव्यवस्था को लेकर हमने पहले ही 18 लाख स्वीकृत कर दिए थे। लेकिन सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका कह रहे हैं कि बीजेपी के गुंडे हमें पिटवा रहे हैं तो यहां क्या लड्‌डू बंट रहे थे, आप क्या लेने आए थे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को गुंडे बताने वाले वे कौन होते हैं? ग्रामीण बोले- 1 करोड़ के चंदे से बना मंदिर, स्कूल भी बनवा देंगे जिस स्कूल को लेकर ये पूरा विवाद हुआ है। उसी स्कूल के कुछ ही कदमों की दूरी पर एक नया मंदिर बनाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों में पैसा एकत्रित करके मंदिर का निर्माण कराया है। स्थानीय ग्रामीण रामवतार शर्मा ने बताया कि पूरे गांव के लोगों ने स्वेच्छा से दान करके करीब एक करोड़ से ज्यादा खर्च कर मंदिर का निर्माण कराया है। अगर सरकार स्कूल को लेकर कुछ नहीं करती है तो हम स्कूल भी बनवा देंगे। …. सीजेपी पर हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 1. जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला हुआ है। रांका शुक्रवार सुबह 10 बजे सीतापुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़िए… 2. जयपुर में तबेले में चल रहा सरकारी स्कूल:छत पर टीनशेड, दीवार पर लिखा- मेरा सुरक्षित स्कूल; लेकिन दीवार ही सुरक्षित नहीं जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा देश में चर्चा का कारण बन गया है। शुक्रवार को इस स्कूल में पहुंचे CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर हमला हुआ था। पूरी खबर पढ़िए…
Back To Top