30-फीट हवा में उछली कार, नाबालिग ड्राइवर बाहर गिरा, मौत:2 वाहनों पर पलटते हुए जनरेटर से टकराई, बच्चे की मां निर्विरोध सरपंच बनी हैं

हनुमानगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों से टकराकर करीब 30 फीट हवा में उछल गई। इसके बाद दो गाड़ियों पर पलटते हुए सड़क किनारे रखे जनरेटर पर जा गिरी। गाड़ी चला रहा नाबालिग उछलकर कार से बाहर जनरेटर पर गिया, इसके बाद कार उसके ऊपर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात 12 बजे पल्लू-अर्जुनसर मेगा हाईवे पर बुडानिया हॉस्पिटल के पास हुआ। पूरा घटनाक्रम पास में एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। नाबालिग की मां हाल ही हुए पंचायत चुनाव में दनियासर ग्राम पंचायत से निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। थानाधिकारी जगदीश कड़वासरा ने बताया- दनियासर गांव निवासी कन्हैया (17) पुत्र भागीरथ थालौड़ अपनी बलेनो कार से किसी को छोड़कर घर लौट रहा था। पल्लू-अर्जुनसर मेगा हाईवे पर बुडानिया हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और किनारे पर रखी ईंटों से टकराकर करीब 30 फीट हवा में उछली और वहां खड़ी दो गाड़ियों पर से पलटते हुए जनरेटर पर जा गिरी। सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण ड्राइवर कार से बाहर गिरा
सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण कन्हैया कार से बाहर निकलकर जनरेटर पर गिर गया। इसके बाद उसके ऊपर कार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कन्हैया के शव को पल्लू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सरपंच के बेटे की मौत से गांव में शोक
हादसे में जान गंवाने वाला कन्हैया दनियासर गांव की नवनिर्वाचित सरपंच इंदिरा का पुत्र था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
Back To Top