17 बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग:अचानक धुआं उठने पर ड्राइवर ने सभी स्टूडेंट्स को निकाला, बैग-सामान जले

जैसलमेर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे चलती स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 17 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसा धऊवा गांव के पास हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। हालांकि बच्चों के स्कूल बैग और बस में रखा अन्य सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देखें … घटना से जुड़ी PHOTOS इंजन वाले हिस्से से उठने लगा धुआं जानकारी के अनुसार, बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर शहर से करीब 12 किमी दूर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास पहुंचते ही इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी, सभी बच्चों को बाहर निकाला ड्राइवर ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया। गेट खोलकर एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की। बच्चों को बस से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना पुलिस और नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को दी गई। … यह खबर भी पढ़ें… स्कूल-बस हादसे में घायल छात्रा की मौत के बाद हंगामा:ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, स्कूलों की गाड़ियां रोकी, 42 सीटर बस में मिले 98 बच्चे जयपुर जिले के जोबनेर में दो दिन पहले हुए स्कूल बस हादसे में घायल छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने निजी स्कूलों की 4 बसों को रोककर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। (पूरी खबर पढ़ें)
Back To Top