राजस्थान में आज भी भारी बारिश की चेतावनी:जयपुर, चित्तौड़गढ़ में 3 इंच तक पानी बरसा; 14 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

राजस्थान में बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बाकी सभी जिलों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में 3 इंच, जबकि दूसरे जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा। जयपुर में भी दोपहर बाद हुई तेज बरसात के बाद मौसम बदला गया। राजधानी में देर रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 14 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बहुत कम बारिश की संभावना है। प्रदेश में बारिश की स्थिति मानसून के बड़े अपडेट्स पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश: चित्तौड़गढ़ के डूंगला में सबसे ज्यादा 77MM बरसात दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़ के अलावा दौसा, नागौर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, सीकर, झालावाड़ और अलवर में 2 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, भरतपुर, टोंक, बाड़मेर,जालौर, गंगानगर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, करौली समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश कम होगी, एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 12, 13 अगस्त को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन 14 अगस्त से मानसून कमजोर फेज में आ जाएगा। इस दौरान जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है। राजस्थान में मौसम की PHOTOS
Back To Top