सीकर एसपी प्रवीण नायक को दूसरी बार DGP डिस्क:खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे को भी CI रहते हुए दूसरी बार, खाटूश्यामजी में बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट किया

सीकर के एसपी प्रवीण नायक और खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे को दूसरी बार डीजीपी डिस्क मिलने जा रही है। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की ओर से डिस्क पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की सूची शुक्रवार को जारी की गई है। इसमें इन दोनों का नाम शामिल है। बता दें कि धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट करने के चलते पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने दोनों को डीजीपी डिस्क दी है। एसपी प्रवीण नायक और खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे ने इस बार फाल्गुनी मेले के दौरान पहली बार कलर बेस्ड पार्किंग,QR CODE जैसे कई नवाचार किए थे। इसकी वजह से मेले के दौरान किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। इसके अलावा मासिक मेलों के दौरान भी भीड़ का दबाव होने पर तुरंत भीड़ के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार करके लागू किया गया।
Back To Top