बांदीकुई थाना क्षेत्र के आभानेरी झांझ्या का बास में मंगलवार रात एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। थाने के हेड कॉन्स्टेबल जमशेद ने बताया कि मृतका की पहचान कविता बैरवा (19) के रूप में हुई है, जो ललितपुर, उत्तर प्रदेश की निवासी थी। उसकी शादी तीन माह पहले ही आभानेरी झांझ्या का बास निवासी अभिषेक बैरवा से हुई थी। दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक और कविता गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे, जिसके बाद उनका विवाह हुआ था। घटना के समय विवाहिता का पति अभिषेक गुरुग्राम में था। उसके ससुर मोहनलाल और सास मजदूरी करने गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की।पुलिस ने बताया कि मरकर के पति को भी सूचना दी गई है वह बुधवार को आएगा।

