प्रदेश के सरकारी वकीलों का बढे़गा मानदेय!:सीएम भजनलाल कल करेंगे सरकारी वकीलों से संवाद, घोषणा संभव

प्रदेश के सरकारी अधिवक्ताओं के मानदेय में करीब 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी घोषणा सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार को कर सकते हैं। दरअसल शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा सीएमआर में प्रदेश की अलग-अलग अदालतो में सरकार की ओर से पैरवी करने वाले जिला स्तर के लोक अभियोजकों से लेकर महाधिवक्ता स्तर तक के करीब 500 से ज्यादा अधिवक्ताओं से संवाद करेंगे। प्रमुख विधि सचिव राघवेन्द्र काछवाल ने बताया- सीएम सरकारी वकीलों से उनकी समस्याओं व पैरवी से संबंधित सरकारी सिस्टम के बारे में जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि लोक अभियोजकों की अपेक्षाओं, उनकी सुविधाओं के बारे में जानने के लिए मुख्यमंत्री ने यह पहल की है। इस मौके पर इन अधिवक्ताओं का मानदेय 20 से 30 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा भी हो सकती है।
Back To Top