जालोर में शराब के नशे की लत और आए दिन होने वाली मारपीट से परेशान पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां जेल भेज दिया गया। जबकि वारदात में शामिल नाबालिग बेटे और बेटी को निरुद्ध किया है। घटना 11 जून को बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के आलासन गांव में हुई थी। अब पढ़िए… पूरा घटनाक्रम 1. शराब और मारपीट से परेशान था परिवार
पुलिस जांच में सामने आया कि आलासन गांव निवासी पप्पाराम (56) शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे की हालत में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था तथा उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद और उत्पीड़न से पूरा परिवार परेशान था। 2. 11 जून को मिलकर किया हमला
रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने पप्पाराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार 11 जून को पत्नी, बेटों और बेटी ने एक राय होकर पप्पाराम पर लाठियों और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मामले को सामान्य मौत की तरह दिखाने का प्रयास किया गया। 3. भाई की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ हत्या का केस
घटना की सूचना मिलने पर बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई किशोर वाल्मीकि ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 103(1), 61(2), 3(5) और 238 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 4. FSL और MOB जांच में खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) टीमों को मौके पर बुलाया। टीमों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कर महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया, जिसमें परिवार के सदस्यों की भूमिका सामने आई। 5. पत्नी-बेटा गिरफ्तार, नाबालिग बेटे-बेटी निरुद्ध
खुलासे के बाद बिशनगढ़ थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी अतियादेवी (50) और पुत्र राणाराम (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागृह जालोर भेज दिया गया। वहीं वारदात में शामिल विधि से संघर्षरत किशोर पुत्र और किशोरी पुत्री को डिटेन कर बाल संप्रेषण केंद्र भेजा गया है।