सवाईमाधोपुर में हाथी पर सवार होकर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दंगल कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। दंगल में लोक कलाकारों के गानों पर मंत्री ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। पहले देखिए, आयोजन की तस्वीरें … एक किलोमीटर हाथी की सवारी कर पहुंचे दंगल दरअसल, दीवाड़ा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का हाथी पर बिठाकर स्वागत किया। करीब एक किलोमीटर तक उन्हें हाथी की सवारी कराते हुए पद दंगल कार्यक्रम स्थल तक जुलूस के रूप में लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और लोक कलाकार मौजूद रहे, जहां उनका स्वागत किया गया। लोक कलाकारों के साथ मंच पर झूमे कृषि मंत्री
कन्हैया पद दंगल के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोक गायकों ने पारंपरिक भजनों और लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसी दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मंच पर पहुंचे और लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरकते नजर आए। माणोली गांव में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी
इसी दिन माणोली गांव में आयोजित कार्यक्रम में भी कृषि मंत्री ने हिस्सा लिया। यहां स्थानीय समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और लोक कलाकारों ने भाग लिया। मंत्री ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान है और इसे संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है।