नवलगढ़ के गोठड़ा थाना क्षेत्र के बारवा गांव में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। मृतक के परिजनों ने बाइक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गोठड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। गौल्याणा से नवलगढ़ की ओर लौट रहा था पुलिस के अनुसार, बाघसिंह का जोहड़ (नवलगढ़) निवासी इन्द्राज सैनी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई राजकुमार सैनी 2 अगस्त की रात करीब 10 बजे गौल्याणा से नवलगढ़ की ओर लौट रहा था। तेज स्पीड से आ रही बाइक ने मारी टक्कर राजकुमार सैनी जैसे ही बारवा स्थित राजकीय विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचा, तभी बसावा की ओर से गलत दिशा में तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकुमार सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवादी इन्द्राज सैनी का आरोप है कि बाइक चालक तेज रफ्तार, गलत दिशा और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। गोठड़ा पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक चालक की भूमिका, दुर्घटना के कारणों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

