न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस 15 जून को बदले रूट से चलेगी:मुरादाबाद और बरेली नहीं जाएगी ट्रेन, ढाई घंटे की देरी से होगी रवाना

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेल सेक्शन पर पिलखुआ और कुचेसर रोड स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम चल रहा है। इस काम के लिए रेलवे वहां ब्लॉक ले रहा है। इस वजह से उदयपुर से जुड़ी न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला गया है। उदयपुर से दिल्ली और उदयपुर से अहमदाबाद होकर सूरत तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 15 जून को न्यूजलपाईगुड़ी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19602 अब अपने पुराने तय रूट से नहीं चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को बदले हुए रूट यानी वाया लखनऊ, कानपुर सेंट्रल और गाजियाबाद होकर चलाने का फैसला किया है।
रूट बदलने की वजह से यह ट्रेन अब अपने सफर के दौरान बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को इस वजह से रूट बदलने से परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा रेलवे के इस ब्लॉक के कारण न्यूजलपाईगुड़ी से चलने वाली यह रेलसेवा अपने तय समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सलाह जारी की है। यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने और अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की सही स्थिति जरूर चेक कर लें। इससे वे स्टेशन पर होने वाली किसी भी तरह की परेशानी और असुविधा से बच सकेंगे। उदयपुर से सूरत और दिल्ली रूट पर भी वंदे भारत की जरूरत इधर, मेवाड़ क्षेत्र के लोगों की उदयपुर से दिल्ली और उदयपुर से अहमदाबाद होकर सूरत तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग लंबे समय से चल रही है। असल में उदयपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन मिल जाती है तो लोगों को काफी सहलुहित हो जाएगी। वैसे चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी और उदयपुर के सांसद डा. मन्नालाल रावत भी सूरत तक वंदे भारत की बात रेलमंत्री तक पहुंचा चुके है।
Back To Top