जोधपुर शहर में एक स्कॉर्पियो सवार ने गलियों में गाड़ी को दौड़ाया। इस दौरान पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अजय चौक स्थित आलोक पब्लिक स्कूल के पास का है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार मालिक की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दी गई है।
गुजरात नंबर की थी काले रंग की स्कॉर्पियो जानकारी के अनुसार गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो शहर की गलियों में घुस गई। यहां अजय चौक में खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मारी। इतना ही नहीं कार को टक्कर मारने के बाद स्पीड से गाड़ी दौड़ाई। इसी दौरान चौक के आगे से गुजर रहे एक पैदल चल रहे युवक को भी टक्कर मार फरार हो गया। टक्कर के दौरान युवक दीवार से टकरा गया। हालांकि गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई।