टोंक में ASI समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड:ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी का आदेश

टोंक एसपी रोशन मीना ने पुरानी टोंक थाने के एएसआई राम गणेश गुर्जर और कॉन्स्टेबल संदीप मीणा को सोमवार को सस्पेंड किया है। सस्पेंड करने के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है। हालांकि इसका खुलासा मंगलवार को होने की संभावना है। प्रारंभिक तौर पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड ड्यूटी के लापरवाही बरतने और प्रशासनिक कारणों के चलते किया है। एसपी रोशन मीना ने बताया कि किसी जांच को लेकर इन्हें सस्पेंड किया है। सस्पेंड का विस्तृत जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक करेंगे। बता दें कि नए एसपी रोशन मीना अपराधिक मामलो लेकर पेंडिंग आदि मामलों का फीडबैक ले रहे हैं। जिले में अपराध रोकने और लोगों को कानून का राज महसूस कराने के लिए वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामले में पुरानी टोंक थाने के ASI राम गणेश और कॉन्स्टेबल संदीप मीणा की लापरवाही सामने आई थी। यह मामला एसपी के नॉलेज में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी मीणा ने बताया कि एक जांच के मामले में दोनों की भूमिका गैर जिम्मेदाराना रही है। ऐसे में इन दोनों को सस्पेंड किया है।
Back To Top