राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार शाम को जयपुर, अलवर और दौसा जिले में बारिश हुई। जयपुर शहर में हल्की बारिश हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चौमूं समेत कई जगह तेज बरसात हुई। चौमूं उपखंड के ग्रामीण इलाकों में लगभग 15 दिनों के अंतराल के महारकलां, धवली, गुलाबबाड़ी और परमानपुरा सहित कई गांवों में झमाझम बारिश हुई। अलवर जिले के कई हिस्सों में शाम करीब 5.45 बजे रिमझिम बारिश हुई। दौसा के महवा क्षेत्र में शाम 4 बजे आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश से बाजरा-ग्वार समेत अन्य फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने 20 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में चूरू में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में 41.4 और बीकानेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। दौसा में 39.1, अलवर में 38, फलोदी में 39, झुंझुनूं में 38.9, सीकर में 38.5, जयपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। अब तक बारिश की स्थिति गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स पश्चिमी राजस्थान में भी होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 22 से 28 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान केवल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई है। श्रीगंगानगर में पारा 42.5 डिग्री: राजस्थान में सबसे गर्म इलाका अभी भी श्रीगंगानगर ही बना हुआ है। पिछले 10 में से 9 दिन श्रीगंगानगर ही प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 42.5, जबकि न्यूनतम 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के मौसम से जुड़ी PHOTO ये शहर सबसे ज्यादा गर्म आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर: राजधानी में रविवार को दिनों गर्मी और उमस है। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा यानी 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात दोनों ही समय तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। कोटा: शनिवार को उमस रही। यहां अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में अगले 2 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से लोगों को राहत मिल सकती है। उदयपुर: लेक सिटी में बादलों की बेरुखी के कारण बारिश का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। शनिवार को भी दिनभर मौसम ड्राई रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अलवर: शनिवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन दोपहर होते ही तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 20 जुलाई से जिले में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर: जिले में शनिवार को दिनभर तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिन में अजमेर संभाग में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। जोधपुर: बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक यानी 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर में आगामी तीन दिनों तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। सीकर: जिले में शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। जिले का अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी होने और धूप-छांव के खेल के कारण उमस का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिले में आगामी दिनों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे लोगों को इस गर्मी से राहत मिलेगी।

