राजस्थान में गुरुवार से बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बाड़मेर, पाली, जालोर और सिरोही को छोड़कर शेष सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भी चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं के अलावा कोटा, बारां और बूंदी के कई इलाकों में आंधी के साथ तेज बरसात हुई। श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, दो दिन राहत के बाद दिन का तापमान फिर से 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS… ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म
गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा बरसात: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात श्रीगंगानगर के विजयनगर क्षेत्र में 80 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा श्रीगंगानगर के ही अनूपगढ़ में 26 मिमी, हनुमानगढ़ के पल्लू में 23 मिमी के साथ झुंझुनूं, चूरू, बूंदी और कोटा में बारिश हुई। पारा 41 डिग्री पहुंचा, उमस बढ़ी: राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। दिन में धूप के साथ उमस रही। सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। चूरू में तापमान 40.2, बीकानेर में 40.4, अलवर में 40, जोधपुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम… राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर: राजधानी में गुरुवार को दिनभर गर्मी और उमस रही। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले गुरुवार को करीब 2 डिग्री चढ़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर बाद जयपुर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। जयपुर शहर व आसपास के इलाकों में करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। जोधपुर: मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण लोगों को रात के समय भी भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। अलवर: गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में गर्मी का असर काफी तेज महसूस किया गया और जिले का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, शाम को 6 बजते ही मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश और ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। अजमेर: जिले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) सुबह के समय 67 प्रतिशत और शाम को 42 प्रतिशत रही। दिनभर तेज धूप रही। हालांकि बीच-बीच में चली हल्की हवा से कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली। कोटा: गुरुवार दोपहर तक मौसम में तेज गर्मी बनी रही। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे और शाम 5 बजे के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर: दिनभर उमस और गर्मी रही। शाम करीब 4 बजे अचानक तेज हवा चली और उसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। जिले का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी जिले के मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। उदयपुर: जिले में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं शाम के समय शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जिले के खेरवाड़ा कस्बे में सुबह करीब 6 बजे से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया था। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश हुई। गुरुवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। …. मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जानें किन इलाकों में आते हैं रेत के बवंडर:एक्सपट्र्स ने बताया- किस सीजन में ये बनते हैं और कितनी दूर तक इनका प्रभाव रहता है राजस्थान में पिछले 16 दिनों के भीतर आए दो रेतीले बवंडर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। श्रीगंगानगर और बीकानेर से उठे धूल के गुबार ने दिन में ही रात जैसा अंधेरा कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…