Tag: Rajasthan

पिता की मौत पर दादा दुखी नहीं हुए,चाकू से गोदा:स्कूटी पर शव ले गया नाबालिग,नदी में फेंका; गूगल पर सर्च किए थे मर्डर के तरीके

पाली जिले में 16 साल के पोते ने ही दोस्त के साथ मिलकर 85 साल के दादा के सीने में पेचकस और चाकू घोंपकर हत्या की थी। इसके बाद दोनों शव को बोरे में भरकर स्कूटी से नदी के पास ले गए। बोरे से शव को निकालकर नदी में फेंक दिया था। फिर दोनों अपने […]

निर्झरना तहसील में कुर्कशुदा भूमि की नीलामी:17 अगस्त को संवासा ग्राम पंचायत में होगी, बोलीदाता को जमा करनी होगी 25 प्रतिशत राशि

लालसोट उपखंड अधिकारी न्यायालय की ओर से भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 256-257 के तहत जारी नीलामी इश्तिहार के अनुसार बाकीदारों की कुर्कशुदा भूमि की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। नीलामी 17 अगस्त को संवासा ग्राम पंचायत कार्यालय में होगी। निर्झरना तहसीलदार सीमा गुणावत ने बताया- नीलामी इश्तिहार क्रमांक नीलामी/2026/773, 780 और 787, दिनांक 13 अगस्त […]

जोधपुर कलेक्टर ने उदयपुर सांसद को अफसर समझ भेजा नोटिस:वीआरएस ले चुके रावत को कार्रवाई की धमकी; चुनाव शाखा के 3 साल पुराने डाटा सिस्टम की गड़बड़ी

जोधपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने उदयपुर के मौजूदा बीजेपी सांसद मन्नालाल रावत को ढाई साल पुराने रिकॉर्ड के आधार पर अफसर समझकर नोटिस जारी कर दिया। रावत को गुरुवार शाम को भेजे गए इस नोटिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की जानकारी ईएमएस पोर्टल पर तुरंत अपडेट करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। जिला […]

कार बेचने का झांसा देकर 3.25 लाख ठगे:गुजरात में पेमेंट करवाया, रकम मिलते ही चाबी-डॉक्यूमेंट लेकर भागे

श्रीगंगानगर में कार खरीदने पहुंचे डीलर से 3 लाख 25 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कार बेचने का झांसा देकर डीलर को श्यामनगर बुलाया और 3.25 लाख रुपए का सौदा तय किया। इसके बाद साजिश के तहत पेमेंट गांधीनगर (गुजरात) में करवाया गया। वहां रकम मिलने की पुष्टि होते […]

दौसा सहायक-कलेक्टर पद पर जॉइनिंग से पहले पिंकी मीणा APO:घूसकांड में साढ़े पांच साल सस्पेंड रहने के बाद जून में हुई थीं बहाल

राजस्थान सरकार ने चर्चित RAS अफसर पिंकी मीणा को दौसा सहायक कलेक्टर के पद पर जॉइन करने से पहले एपीओ कर दिया। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को जारी आदेश में उन्हें प्रशासनिक कारणों से एपीओ करने का दावा किया है। पिंकी मीणा का 11 अगस्त को प्रशासनिक सुधार विभाग, सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक के […]

बाइक पर जा रहे युवक को जीप से कुचला, मौत:गाय के खेत में जाने पर हुआ था विवाद; जोधपुर में तोड़ा दम

गाय के खेत में चले जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को जीप से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बाइक सवार युवक को दो बार जोरदार टक्कर मारी। गंभीर हालत में पहले स्थानीय हॉस्पिटल और फिर जोधपुर ले जाया गया, जहां […]

रामगढ़ बांध की जमीन पर रिसोर्ट, फैक्ट्रियां और कंपनियां संचालित:सरकार ने पेश की रिपोर्ट; हाईकोर्ट ने कहा-15 दिन में हटाओ और खर्चा भी वसूल करो

जयपुर में रामगढ़ बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण करके तीन बड़े रिसोर्ट, औद्योगिक फैक्ट्रियां और एलएलपी कंपनियां संचालित हो रही हैं। कैचमेंट एरिया की जमीनों को घेरकर अवैध रूप से पक्की दीवारें खड़ी कर ली गई हैं और व्यावसायिक स्तर पर खेती की जा रही है। यह जानकारी राजस्थान हाईकोर्ट में गुरुवार को सरकार […]

राजस्थान में आज भी भारी बारिश की चेतावनी:जयपुर, चित्तौड़गढ़ में 3 इंच तक पानी बरसा; 14 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

राजस्थान में बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बाकी सभी जिलों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में 3 इंच, जबकि दूसरे जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा। जयपुर में भी दोपहर बाद हुई तेज बरसात के बाद […]

पूर्व विधायक के धरने में युवक पर चाकू से हमला:रंजिश में सिर-पेट पर किया वार; लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

फलोदी जिले में लोहावट में थाने के आगे 6 अगस्त से चल रहे पूर्व विधायक के धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को चाकूबाजी हो गई। 1 युवक ने पुरानी रंजिश में दूसरे युवक के पेट और सिर में चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने […]

पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी-खींचतान:प्रदेश अध्यक्ष से मिले बाड़मेर और अजमेर के नेता; डोटासरा बोले- छोटा-मोटा मनमुटाव, ठीक कर देंगे

प्रदेश में शहरी निकायों और पंचायतीराज चुनावों से पहले जिलों में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी मतभेद और खींचतान खुलकर सामने आ गई है। बाड़मेर और अजमेर में गुटबाजी को लेकर विरोधी गुट के नेताओं ने जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। बाड़मेर से आए पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कांग्रेस […]

Back To Top