RLP-नेता पर भड़के BJP विधायक, कहा-पहले मर गए थे क्या?:ट्रोमा सेंटर बनाने की उठाई थी मांग; भीषण एक्सीडेंट में हुई 6 की मौत

बीकानेर में सोमवार को भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेता विवेक माचरा के बीच बहस हो गई। श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति भवन में दोपहर 3 बजे कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान विवेक माचरा ने कहा- आज श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने यहां ट्रोमा सेंटर बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ढाई साल बाद भी नहीं बना है। विधायक सारस्वत ने जवाब में कहा कि 28 जुलाई 2025 को ही आश्वासन दिया गया था। ऐसे में ढाई साल कहां हो गए? इस पर साथ आए किसान ने कहा कि एक साल तो हो गया न? MLA ने कहा- 3 साल डुबोए रखा था, तब मर गए थे क्या? यह सुनकर माचरा सहित अन्य लोग भड़क गए और कहा- आप ऐसे नहीं बोल सकते कि हम मर गए क्या? विरोध तेज होते देख पुलिस ने माचरा को पीछे हटा दिया। अब देखिए, 2 PHOTOS… मंत्री बोले- जल्द शुरू कर देंगे ट्रोमा सेंटर मंत्री सुमित गोदारा ने मामला संभाला। उन्होंने माचरा को बातचीत के लिए फिर से आगे बुलाया। उन्होंने कहा- श्रीडूंगरगढ़ में आज हुआ हादसा दुखद है। ट्रोमा सेंटर के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। न सिर्फ श्रीडूंगरगढ़, बल्कि लूणकरनसर सहित सभी क्षेत्रों में इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द शुरू कर देंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ। चिकित्सा मंत्री भी दे चुके हैं विवादित बयान इससे पहले, 11 जून को पीबीएम हॉस्पिटल में प्रसूताओं के किडनी फेल होने के मामले में चिकित्सा मंत्री ने भी विवादित बयान दिया था। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवालों के जवाब देने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा को आमंत्रित करते हुए कहा था कि बताइए प्रसूताएं नाचते-गाते आई थीं या फिर बीमार। उनके इस बयान का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। ……… ये खबर भी पढ़िए… डंपर-कार में भिड़ंत, पति-पत्नी और बेटी सहित 6 की मौत:बच्ची गंभीर घायल, गाड़ी के परखच्चे उड़े; तीर्थ स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे हरियाणा बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में डंपर और कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में होटल नजद सिजराल के पास नेशनल हाईवे-11 पर दोपहर करीब 1:35 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़िए
Back To Top