प्रवासियों से हमारी इकोनॉमी में 7 समंदर पार आ रहे:राजस्थान में विदेशी मुद्रा भेजने वाले प्रवासियों में 1.5 लाख जयपुर वाले

विदेश में बसे राजस्थानी हमारी इकॉनोमी को डॉलर का डबल डोज दे रहे हैं। इनसे प्रदेश में सालाना करीब 15,000 करोड़ रु. रेमिटेंस यानी विदेशी मुद्रा आ रही है। इसमें 1.5 लाख जयपुरवासियों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। विदेश में बसे जयपुरवासी यहां के बाजार, रियल एस्टेट व बैंकिंग सेक्टर का बड़ा सहारा बने हुए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की मार्च-2025 की रेमिटेंस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश से राजस्थान आने वाले रेमिटेंस यानी विदेशी मुद्रा में 7 साल में 25% का उछाल आया है। इसके साथ देश के कुल रेमिटेंस में राजस्थान की हिस्सेदारी 2016-17 के 1.2% से बढ़कर 2023-24 में 1.5% हो गई। राजस्थान देश में रेमिटेंस पाने वाले राज्यों में 13वें स्थान पहुंच गया। अमेरिका सबसे आगे, ऑस्ट्रेलिया से सबसे कम बड़े देशों में ज्यादा वाइट कॉलर प्रोफेशनल, यूएस में 78% राजस्थानी उच्च आय वाले अधिकतर क्षेत्रों से वर्कर खाड़ी देशों में जाते हैं। जयपुर से एक्सपर्ट्स, डॉक्टर, सीए, बैंकर्स ब्रिटेन, सिंगापुर जैसे देशों में हैं। अमेरिका में 78% राजस्थानी उच्च आय वाले हैं। बड़ी राशि पाने वाले शहरों में जयपुर; अहमदाबाद, चंडीगढ़, दिल्ली, भुवनेश्वर और जयपुर बड़े ट्रांजैक्शन के केंद्र हैं। रेमिटेंस का 40 फीसदी से अधिक, 1 लाख या उससे अधिक की राशि के रूप में आता है। 5 लाख से बड़े ट्रांजैक्शन की हिस्सेदारी 28.6 प्रतिशत है। विदेश में बसे जौहरी परिवारों ने जेम्स एंड ज्वेलरी को बनाया बड़ा ग्लोबल कॉरिडोर जयपुर के जौहरी परिवारों की पीढ़ियां न्यूयॉर्क, बेल्जियम, दुबई, हांगकांग जैसे वैश्विक बाजारों में कार्यरत है। यह पारंपरिक नेटवर्क जयपुर आने वाली विदेशी पूंजी का प्रमुख जरिया बना हुआ है। खर्च की तुलना में निवेश पर फोकस; कई जिलों में पैसा पारिवारिक खर्च या मकान निर्माण में जाता है। जयपुर में आने वाले रेमिटेंस रियल एस्टेट, कमर्शियल प्रॉपर्टी, म्यूचुअल फंड आदि में जाता है। पढ़ाई संग कमाई भी कर रहे जयपुर के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्र और युवा पेशेवर कई क्षेत्रों में काम करते हैं। इनका नेटवर्क रेमिटेंस के नए स्रोत के रूप में उभर रहा है। हालांकि, पंजाब और हरियाणा के मुकाबले में रेमिटेंस हासिल करने में राजस्थान की रफ्तार थोड़ी कम है। विदेश से भारत में रेमिटेंस 28% बढ़ा आरबीआई बुलेटिन के अनुसार अप्रैल-जुलाई 2026 में देश में 53.9 अरब डॉलर का रेमिटेंस आया, यह पिछले वर्ष की समान अवधि से 24.2% बढ़ा है। तरीके भी बदल रहे हैं। 73.5% ट्रांजैक्शन डिजिटल और फिनटेक से हो रहे हैं। इससे लागत घट रही है।
Back To Top