जयपुर में हिस्ट्रीशीटर को कुल्हाड़ी से काट डाला:कैम्पर से फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी; गाड़ी से उतरकर भागा तो घेरकर हमला किया

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। कुछ बदमाशों ने कैम्पर से टक्कर मारकर हिस्ट्रीशीटर की फॉर्च्यूनर को रोका। हिस्ट्रीशीटर गाड़ी से उतरकर भागने लगा तो बदमाशों ने घेरकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद आरोपी कैम्पर में बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। देखें घटनाक्रम के 4 PHOTOS… कैम्पर में आए बदमाशों ने घेरकर हमला किया DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- जोबनेर के तिबारियां के रहने वाले विजय बाजिया का मर्डर हुआ है। विजय बाजिया जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार रात करीब 8 बजे विजय फॉर्च्यूनर गाड़ी में जोबनेर से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान करधनी के जगदम्बा नगर में कैम्पर सवार 4-6 बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने कैम्पर से विजय की फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। बदमाशों से बचने के लिए विजय गाड़ी से उतरकर भागने लगा, लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महज 5 मिनट में हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर हमलावर फरार हो गए। लोगों ने बनाया पूरे घटनाक्रम का वीडियो हिस्ट्रीशीटर की हत्या के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। हत्या की सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारों को पकड़ने के लिए ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। दोनों पक्षों में रंजिश, पीछा कर हत्या की पुलिस जांच में सामने आया है कि किसी केस को देकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।दूसरे पक्ष के बदमाश काफी दिनों से विजय का पीछा कर रहे थे। बुधवार रात को जयपुर आते समय बदमाशों ने कैम्पर से विजय की फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा किया। बचने के लिए विजय ने फॉर्च्यूनर मैन रोड की जगह कॉलोनी की गलियों में दौड़ाई और रावण गेट की तरफ जाने लगा। इस दौरान करधनी के जगदम्बा नगर में घेरकर मार डाला और महज 5 मिनट में हत्या कर हमलावर फरार हो गए।
Back To Top