फलोदी जिले में लोहावट में थाने के आगे 6 अगस्त से चल रहे पूर्व विधायक के धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को चाकूबाजी हो गई। 1 युवक ने पुरानी रंजिश में दूसरे युवक के पेट और सिर में चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने पहले युवक को जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। घायल युवक को फलोदी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। दोनों युवकों के बीच पहले से चल रहा था झगड़ा
थानाधिकारी लिछमाराम ने बताया- थाने के पास जंभेश्वरनगर गांव में भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर 6 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। आमरण अनशन कर रहे लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई मौके पर मौजूद थे। दोपहर करीब 2 बजे कानाराम पुत्र सोनाराम निवासी भील बस्ती (फलोदी) चाकू लेकर धरनास्थल पर पहुंचा और पुरानी रंजिश में रउफ खां निवासी मलार (फलोदी) पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवकों के बीच पहले से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद में उसने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने थाने के आगे जाब्ता बढ़ा दिया है। पूर्व विधायक बोले- धरना अब आंदोलन का रूप लेगा उधर, आमरण अनशन पर बैठे पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा- 6 अगस्त से धरना चल रहा है, लेकिन पुलिस अभी तक भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आज थाने के आगे धरनास्थल पर इस तरह की घटना हुई है। अब यह धरना आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। घर के आंगन में सो रही महिला की हुई थी हत्या दरअसल, 27 जुलाई की रात भंवरी विश्नोई (32) पत्नी गंगाविशन विश्नोई निवासी जंभेश्वरनगर अपनी बेटियों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात 1 बजे अज्ञात हमलावर ने भंवरीदेवी के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान मां के चिल्लाने पर पास में सो रहीं उसकी दोनों बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गईं। मां को बचाने के लिए बेटियां हमलावर की तरफ दौड़ीं और उससे हाथापाई करने लगीं। इस दौरान बदमाश ने बच्चियों पर भी चाकू से हमले कर दिए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। बड़ी बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया था। इनपुट- राधेश्याम बेनीवाल, लोहावट … ये खबरें भी पढ़ें मां की हत्या,बचाने आई बेटी के पीठ-पेट,चेहरे पर चाकू मारे:खून से लथपथ होने के बाद भी बदमाश से लड़ती रही, दांत टूटे, पुलिस को बुलाया फलोदी में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की बेटी रामज्योति (16) और सोनू (10) पर भी नकाबपोश बदमाश ने हमला किया। (पढ़ें पूरी खबर) लोहावट में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या:गले पर चाकू से किया वार, मां को बचाने हमलावर से भिड़ीं बेटियां; दोनों घायल घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर)