नीमराना के होली चाइल्ड स्कूल में गार्ड की हत्या:सुबह दूसरा गार्ड पहुंचा तो संदिग्ध हालत में मिला शव, स्कूल के माली से हुई थी कहासुनी

नीमराना जापानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित होली चाइल्ड स्कूल में एक सुरक्षा गार्ड की हत्या हो गई। मृतक के सिर पर लोहे की रॉड जैसी किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। घटना का पता तब चला जब सुबह करीब 7 बजे दूसरा गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। मृतक की पहचान भूंगड़ा अहीर निवासी सुभाष नाई (50) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया स्कूल के माली से रात में विवाद की बात सामने आई है। देखें घटना से जुड़ी PHOTOS सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी चारुल गुप्ता ने बताया – पुलिस को सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि होली चाइल्ड स्कूल के गेट के बाहर एक बाॅडी पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मृतक सुभाष नाई यहां 2-3 साल से गार्ड का काम कर रहा था। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि इसी स्कूल के माली से रात में गार्ड का कोई विवाद हुआ था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल और पुलिस की टीम जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाॅस्टमार्टम के लिए नीमराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। 3 दिन से बंद स्कूल का सीसीटीवी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नीमराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटनास्थल पर FSL और पुलिस की टीम साक्ष्य जुटा रही है। जानकारी के अनुसार स्कूल के सीसीटीवी कैमरे पीछले तीन दिन से बंद है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी और बेटा है। पत्नी रेखा रानी सैन आंगनवाड़ी में कार्यरत है वहीं बेटा पंकज सैनी नीमराना की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Back To Top