5-दिन पहले खरीदी कार का एक्सीडेंट,पति-पत्नी समेत 3 की मौत:रॉन्ग साइड से आए डंपर ने 50 फीट तक घसीटा; रिटायर्ड फौजी जोधपुर रेफर

नागौर जिले में रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। डंपर कार को करीब 50 फीट तक घसीटकर ले गया। हादसे में पति-पत्नी और भाभी की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जोधपुर रेफर किया गया है। परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने बीकानेर के नोखा गए थे। शाम को अपने गांव माडपुरा (नागौर) लौट रहे थे। इसी दौरान खींवसर-माडपुरा रोड पर डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। जांच में सामने आया कि क्षतिग्रस्त टाटा नेक्सन कार 5 दिन पहले ही नागौर के एक शोरूम से कार खरीदी गई थी। उस पर अभी टेंपररी नंबर थे। हादसा पांचौड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। देखिए हादसे की 3 तस्वीरें रॉन्ग साइड में चल रहा था डंपर प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र सिंह ने बताया- सोमवार शाम को करीब 6:20 बजे तेज रफ्तार डंपर खींवसर से माडपुरा की ओर रॉन्ग साइड में चल रहा था। माडपुरा के पास सामने से आ रही कार ने डंपर को देख साइड में लेने की कोशिश की, लेकिन डंपर ने कार को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े थानाधिकारी ऊर्जाराम ने बताया- डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सुगनाराम डूडी (45), उनकी पत्नी सुवा देवी (43), भाभी मानी देवी (40) पत्नी धन्नाराम की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई धन्नाराम घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी लोगों को क्षतिग्रस्त कार से निकाला और खींवसर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में धन्नाराम को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सुरजाराम की खींवसर में कपड़े की दुकान थी जानकारी के अनुसार, सुरजाराम खींवसर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता था। गंभीर घायल बड़ा भाई धन्नाराम फौज से रिटायर्ड हैं। मृतक सुगनाराम के एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों नाबालिग है। घायल धन्नाराम के भी 2 बच्चे हैं। बेटा सरकारी टीचर है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। ये खबर भी पढ़ें ट्रक ने तीन कांवड़ियों को कुचला, दो की मौत:पुष्कर से कांवड़ लेकर गांव आ रहे थे; मृतकों में नगर-पालिका के पूर्व चेयरमैन का बेटा भी अजमेर जिले में ट्रक ने तीन कांवड़ियों को कुचल दिया। दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों अलग-अलग बाइक पर पुष्कर कांवड़ लेकर घर लौट रहे थे। टॉयलेट करने के लिए सड़क किनारे रुके, इसी दौरान ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 महिलाओं को कुचला:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर की घास काट रही थीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष को भीड़ ने घेरा जयपुर के जमवारामगढ़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, तीनों की मौत हो गई। महिलाएं एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर घास काट रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर 1 किलोमीटर दूर कार छोड़कर फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)
Back To Top