सीकर नगर परिषद के 65 वार्ड सहित जिले के कुल 14 निकायों के वार्ड पार्षदों के लिए सोमवार को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। सीकर के जिला परिषद सभागार में 11 बजे से लॉटरी निकाली जाएगी। सीकर नगर परिषद में 65 वार्डों में से 44 वार्ड अनारक्षित होंगे। वहीं OBC के 13 वार्ड होंगे। इससे पहले 13 अगस्त को सीकर नगर परिषद में सभापति के लिए लॉटरी निकल चुकी है। सीकर नगर परिषद सभापति पद को अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व रखा गया है। लॉटरी निकालने की प्रक्रिया 11 बजे से शुरू हो जाएगी। सीकर में सीकर नगर परिषद के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी फतेहपुर नगर परिषद, रामगढ़ शेखावाटी, लोसल, लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, खंडेला, रींगस, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, धोद, दांता, पलसाना और अजीतगढ़ अजीतगढ़ नगरीय निकाय के लिए लॉटरी निकालेंगे। जानें नगर परिषद में किस वर्ग में कितने वार्ड सीकर नगर परिषद फतेहपुर नगर परिषद जानें नगर पालिका में किस वर्ग में कितने वार्ड नीमकाथाना नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका श्रीमाधोपुर नगर पालिका खंडेला नगर पालिका रींगस नगर पालिका लोसल नगर पालिका खाटूश्यामजी नगर पालिका दांता नगर पालिका अजीतगढ़ नगर पालिका धोद नगर पालिका पलसाना नगर पालिका

