जयपुर के मानसरोवर में वीटी रोड पर दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। लोग अलग-अलग थीम और अनोखे अंदाज में पहुंचे। लंदन और जापानी के पर्यटक भी गरबा थीम की ड्रेस पहनकर पहुंचे। पर्यटकों ने जमकर डांडिया किया। जयपुर के जितेंद्र शर्मा 10 सिर लगाकर रावण बनकर पहुंचे और तलवार लेकर गरबा किया। 10 साल की लड़की मां दुर्गा बनकर पहुंची थी। अब देखें गरबा के PHOTOS

