केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे। वे सुबह करीब 11 बजे बीकानेर में जीरो पॉइंट पर बनी बीएसएफ की सांचू पोस्ट पहुंचेंगे। इस पोस्ट पर जाने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री होंगे। करीब डेढ़ घंटे जवानों के साथ बिताने के बाद अमित शाह वापस बीकानेर लौटेंगे। इस दौरान सीमा क्षेत्र के 5 जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ बॉर्डर पर बढ़ती तस्करी और राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। सांचू पोस्ट से देखेंगे पाकिस्तानी इलाका अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे 1965 और 1971 की भारत- पाकिस्तान जंग में निर्णायक रही सांचू पोस्ट पर जाएंगे। इस पोस्ट से पाकिस्तानी सरहद भी साफ नजर आती है और पाकिस्तानी इलाके को भी देखा जा सकता है। रेगिस्तान में झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच शाह इस पोस्ट पर तैनात जवानों से चर्चा करेंगे। शाह करीब साढ़े 12 बजे वापस बीकानेर के लिए रवाना होंगे। बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी पर करेंगे चर्चा गृहमंत्री बीएसएफ के हेडक्वार्टर पर दोपहर में पांच जिलों के कलेक्टर व एसपी के साथ मीटिंग करेंगे। इनसे बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस मीटिंग में देश की सुरक्षा से जुड़ी कई एजेंसियों के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहेंगे। इसी दौरान बॉर्डर के 184 गांवों के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना भी शुरू की जाएगी। इसके तहत राजस्थान के बॉर्डर से लगे 184 गांवों को सड़क और 4G नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। बीएसएफ के सेक्टर हेडक्वार्टर में रुके अमित शाह सोमवार रात करीब 10:30 बजे बीकानेर पहुंचे थे। वह दो दिन के दौरे पर सीमावर्ती क्षेत्रों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए हैं। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। पाक बॉर्डर से राजस्थान की लगती सीमा…

