राजस्थान में मंगलवार को बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं, 11 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से राज्य में आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को गर्मी, उमस तेज रही। प्री-मानसून के बीच भी पारा लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के मौसम की PHOTOS ये शहर सबसे गर्म रहे गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स पिछले 24 घंटे में मौसम: राजस्थान के अधिकतर शहरों में सोमवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जयपुर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, कोटा, जोधपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। तेज गर्मी के साथ इन शहरों में उमस भी रही। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ। नया सिस्टम एक्टिव होगा: पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी 2-3 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। 11 जून से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम जयपुर: सोमवार दिनभर तेज गर्मी रही। सुबह से जयपुर में आसमान साफ रहा और उमस रही। जयपुर में अधिकतम तापमान बढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 10 जून तक इसी तरह तेज गर्मी का अनुमान जताया है। अजमेर: दिनभर गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम 39.1 और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया है। लगातार टेम्परेचर में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर में उमस और तेज गर्मी रही। अलवर: सोमवार शाम को तेज बारिश हुई। इससे तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली। इससे पहले दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर रहा। अलवर में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। उदयपुर: लेकसिटी में बीते सप्ताह मौसम बदलने के बाद मौसम में ठंडक हुई। तापमान में गिरावट हुई, लेकिन पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ा है। सोमवार को दिन का पारा 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा के अनुसार तापमान बढ़ेगा और उमस वाली गर्मी रहेगी। सीकर: जिले में बारिश रुकने के बाद गर्मी का असर तेज हो चुका है। सोमवार को सीकर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री था। 11 से 12 जून तक इसी तरह तेज गर्मी रहेगी। तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। कोटा: सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 34.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद आसमान साफ होने से दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। जोधपुर: गर्मी का असर जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। दोपहर में उमस और गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा। ….
मौसम की ये खबर भी पढ़िए… कैसा रहेगा मानसून, 6 साल के डेटा का एनालिसिस:नौतपा में 48 डिग्री पार हुआ पारा, फिर आंधी-बरसात; राजस्थान में बारिश के दिन 50-60 तक पहुंचे राजस्थान में नौतपा का मतलब है कि 9 दिन तक झुलसा देने वाली लू चलेगी। इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। नौतपा का मिजाज कुछ अलग था। 29 मई तक ऐसी गर्मी पड़ी कि पारा 48 डिग्री पार कर गया। पूरी खबर पढ़िए…
मौसम की ये खबर भी पढ़िए… कैसा रहेगा मानसून, 6 साल के डेटा का एनालिसिस:नौतपा में 48 डिग्री पार हुआ पारा, फिर आंधी-बरसात; राजस्थान में बारिश के दिन 50-60 तक पहुंचे राजस्थान में नौतपा का मतलब है कि 9 दिन तक झुलसा देने वाली लू चलेगी। इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। नौतपा का मिजाज कुछ अलग था। 29 मई तक ऐसी गर्मी पड़ी कि पारा 48 डिग्री पार कर गया। पूरी खबर पढ़िए…

