पाली जिले के एक कारोबारी के साथ मोबाइल हैक कर 94 लाख 88 हजार 228 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पाली साइबर थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑनलाइन रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला
साइबर थाने के डिप्टी किशोर सिंह ने बताया कि सैय्यद राहत अली ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 94 लाख 88 हजार 228 रुपए निकाल लिए। ठगी के तरीके की पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि साइबर ठगों ने किस तरीके से वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल साइबर सेल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।