जालोर में महिला ने 6 महीने के बेटे को रेलवे ट्रैक के पास छोड़ा और फिर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर फट गया और हाथ-पैर टूट गए। रोते हुए बच्चे को लोगों ने संभाला। जानकारी के अनुसार, 1 दिन पहले महिला के साथ पति ने मारपीट की थी, जिसके बारे में भाई को फोन कर बताया था। रविवार सुबह भाई मिलने पहुंचा और दोनों को समझाया। इसके बाद महिला बेटे को दवाई दिलाने की बात कहकर घर से निकल गई। दोपहर में बागरा और जागनाथ रेलवे स्टेशन के ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद महिला के शव को ट्रेन से जागनाथ स्टेशन पहुंचाया गया, जहां रेलवे कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। हॉस्पिटल जाने की बात कहकर घर से निकली ASI मांगीलाल ने बताया- भावना (33) पत्नी डूंगाराम मेघवाल निवासी भागली सिंघलान गांव (जालोर) के 6 महीने के बेटे आर्यन की तबीयत खराब थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे हॉस्पिटल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर करीब 12:15 बजे बागरा और जागनाथ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास पहुंची। यहां उसने बेटे आर्यन को पटरी से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ की छांव में बैठा दिया। इसके बाद साबरमती से जोधपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की टक्कर से भावना का सिर फट गया और हाथ-पैर टूट गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड के कारणों का नहीं हुआ खुलासा ASI मांगीलाल ने बताया- बच्चा मौके पर रो रहा था, जिसे लोगों ने संभाला। महिला के शव और बच्चे को ट्रेन से जागनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। रेलवे कर्मचारियों ने शव को कोतवाली पुलिस को सौंपा, जिसे जालोर जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सौंप दिया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। 1 दिन पहले पति ने की थी मारपीट जानकारी के अनुसार, भावना की करीब 8 साल पहले आटा-साटा में डूंगाराम मेघवाल के साथ शादी हुई थी। दोनों के ढाई साल की बेटी और 6 महीने का बेटा है। 1 दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट की थी। भावना ने फोन कर इसके बारे में भाई को बताया था। रविवार सुबह बागरा गांव से भावना का सिंघलान गांव आया और दोनों को समझाकर गांव लौट गया। इसके बाद भावना बेटे को दवा दिलाने के लिए हॉस्पिटल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। — ट्रेन से कटकर सुसाइड की ये खबर भी पढ़ें … जयपुर में रेलवे कर्मचारी ट्रेन के आगे कूदा, मौत:सुसाइड नोट में लिखा – मैं पत्नी-बच्चों से परेशान, जिंदगी से हार गया; ससुराल वालों पर लगाए आरोप जयपुर में रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। कर्मचारी के पास सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पत्नी और बच्चों से परेशान होकर मरने का उल्लेख है। (पढ़ें पूरी खबर)

