पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड

राजस्थान के 309 निकाय के चुनावों में कई नतीजे चौंकाने वाले रहे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में भी बीजेपी को हार मिली है। इधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सीएम अशोक गहलोत अपना-अपना वार्ड भी नहीं बचा पाए। आप पार्टी पहली बार किसी नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत के साथ चेयरमैन बनाने की स्थिति में आ गई है। बारां में आप बीजेपी और कांग्रेस पर भारी पड़ गई। जयपुर में बीजेपी अपना मेयर बनाने के करीब पहुंच गई है। वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में निर्दलीय के सहारे ही बीजेपी मेयर बना सकेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाली में बीजेपी को हार और कांग्रेस को जीत मिली है। अजमेर में 36 साल बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी 10 निगमों में से 1 बीकानेर में 80 में से 42 वार्ड जीत कर कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीजेपी को जीत नहीं दिला पाए। वहीं अजमेर में 80 वार्ड में कांग्रेस 37, बीजेपी 32 और पाली में 65 वार्ड में से कांग्रेस 29 और बीजेपी 21 वार्ड पर जीतीं। कांग्रेस यहां बड़ी पार्टी बनकर उभरी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी के गढ़ अजमेर निगम में 36 साल बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सीएम के गृह जिले भरतपुर निगम में भाजपा को बहुमत नहीं
सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर नगर निगम में भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया। 65 वार्डों में से निर्दलीयों ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की है। भाजपा 20 सीटों के साथ दूसरे और कांग्रेस 7 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं बसपा और RLP को एक-एक सीट मिली है। भरतपुर में निर्दलीय किंगमेकर बनेंगे। जोधपुर में निर्दलीय होंगे किंगमेकर इसी तरह बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के क्षेत्र जोधपुर में कांग्रेस ने जबरदस्त टक्कर दी है। दोनों पार्टियों ने 44-44 वार्ड जीते हैं। अब नजरें 11 सीट पर जीत चुके निर्दलीयों पर जा टिकी हैं। वहीं एक वार्ड पर नतीजा आना बाकी है। यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड 56 में भाजपा और तीन बार सीएम रहे अशोक गहलोत के वार्ड 88 में कांग्रेस हार गई। उदयपुर, अलवर, कोटा में बीजेपी मजबूत उदयपुर निगम में 80 में से 53 और भीलवाड़ा में 70 में से 45 वार्ड जीतकर बीजेपी बोर्ड बनाने की स्थिति में आ गई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के क्षेत्र अलवर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के क्षेत्र कोटा में भी बीजेपी बहुमत के नजदीक है और निर्दलीयों से सहारे बोर्ड बना सकती है। वसुंधरा में गढ़ में भाजपा को सिर्फ 13 सीटें नगर परिषद की बात करें तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में 45 में से बीजेपी मात्र 13 वार्डों पर सिमट गई और कांग्रेस ने 39 वार्ड जीत लिए। सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक नगर परिषद में कांग्रेस ने 60 में से 32 वार्ड जीत लिए है। बीजेपी 19 और बाकी वार्ड निर्दलीयों ने जीते। नगर परिषद बारां नगर परिषद में आप पार्टी ने 60 में से 31 वार्डों में जीत हासिल की और बीजेपी 9 और कांग्रेस 17 पर सिमट गए। आप पहली बार राजस्थान में अपना चेयरमैन बनाएगी। 2 केंद्रीय सहित 4 मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता नहीं बचा सके अपना वार्ड केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी दोनों अपने ही वार्ड में अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए। इसी तरह राजस्थान के केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर और जोराराम कुमावत, अलवर में नाराज होकर धरने पर बैठे संजय शर्मा ने भी जिस वार्ड से वोट डाला वहां पार्टी हार गई। कांग्रेस की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 4 बड़े नेता भी अपना-अपना वार्ड नहीं बचा पाए। ……….. ये खबरें भी पढ़ें… 1. रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला राजस्थान के निकाय चुनाव के नतीजों का एक वाक्य में विश्लेषण करें तो भाजपा जीती है, लेकिन कांग्रेस भी बुरी तरह से नहीं हारी है। निकाय चुनाव में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर भी दिख रहा है। वैसे चुनाव संख्या के हिसाब से भाजपा 309 निकायों में से 163 में जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर आगे है। कांग्रेस 103 पर है, लेकिन ये आंकड़े अधूरी सच्चाई हैं। (पूरी खबर पढ़ें) 2. राजस्थान- 10 में से 4 नगर निगमों में निर्दलीय किंगमेकर:पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; बीकानेर में कांग्रेस, भीलवाड़ा-उदयपुर में भाजपा बनाएगी मेयर 3. भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को 1-1 वोट मिला:सीकर में कांग्रेस-निर्दलीय समर्थक भिड़े, पत्थर फेंके; वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस जीती 4. जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार 5. भाजपा–कांग्रेस से टिकट लाए, परिवार के वोट भी नहीं मिले:कांग्रेस में पिता–पुत्र और पति–पत्नी की जोड़ी दहाई भी नहीं छू पाई, भाजपा प्रत्याशी को मिला महज एक वोट 6. BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते 7. जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित:राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से जारी करेगा कार्यक्रम, EVM खराबी से रिजल्ट अटका
Back To Top