पत्थर से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत:आधे घंटे तक दबे रहे, हडि्डयों का हुआ चूरा; हथौडों से पटि्टयों के टुकड़े कर हटाते रहे लोग

जैसलमेर में पत्थर की पट्टियों से भरा ट्रक स्टीयरिंग फेल होने से अनकंट्रोल होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। हादसे में केबिन के ऊपर सो रहे दो लोग पत्थर की पट्टियों के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हथौड़ों से पत्थर की पट्टियां तोड़कर-तोड़कर हटाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे बुरी तरह कुचल चुके थे। करीब आधे घंटे तक पत्थरों के नीचे दबे से हडि्डयों का चूरा और शव बुरी तरह से पिचक गए। वहीं तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र से करीब 40 किलोमीटर दूर अजासर गांव के पास हुआ। पहले देखें… घटना से जुड़ी तीन PHOTOS ट्रक अनकंट्रोल होकर पलटा नाचना थाना प्रभारी (SHO) सुमेरदाना ने बताया – पत्थर की पट्टियों से भरा ट्रक बालसेर से नाचना जा रहा था। ट्रक में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। नाचना थाना क्षेत्र के अजासर गांव के पास ट्रक की स्टीयरिंग फेल हो गई। इसी दौरान बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गड्ढों में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनकंट्रोल होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही नाचना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो लोगों की मौत, तीन घायल सुमेरदाना ने बताया – ट्रक पलटने के बाद केबिन के ऊपर सो रहे दो लोग पत्थर की पट्टियों के नीचे दब गए। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रक और पत्थर की पट्टियों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में नाड़ी सगरा (देचू, फलोदी) निवासी लाखाराम (36) पुत्र धनाराम भील और अमराराम (37) पुत्र दुर्गाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं केबिन में बैठे मुकेश (35) पुत्र हरूराम, दो भाई घेवरराम (38) और गणपत राम (44) घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए नाचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Back To Top