राजस्थान में जून की शुरूआत आंधी-बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग ने 2 जून को भी 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर 5 जून तक रहेगा। वहीं, मौसम में इस बदलाव से तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे आ गया है। सोमवार (1 जून) को कोटा, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। जैसलमेर और बाड़मेर में आए आंधी-तूफान के कारण एक लोक कलाकार की मौत हो गई। वहीं, बाड़मेर में मकान ढहने से 3 लोग घायल हो गए। सोमवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में सेहत का ख्याल रखने का तरीका बताने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… जरूरत की खबर- गर्मियों में लें नेचुरल कूलिंग हर्ब्स: बॉडी टेंपरेचर करे कंट्रोल, डिटॉक्स में मददगार, जानें किन्हें नहीं लेना चाहिए गर्मियों में पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण बताते हैं कि शरीर लगातार हीट हो रहा है। इससे बचने लिए इंडियन किचन में कुछ नेचुरल कूलिंग हर्ब्स हमेशा मौजूद रहते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- कूलिंग हर्ब्स शरीर को कैसे फायदा पहुंचाते हैं? इन्हें डाइट में कैसे शामिल करें? पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में मौसम की तस्वीर… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स जैसलमेर में रिसोर्ट की दीवार गिरी: सम सैंड ड्यून्स के जुमा हेरिटेज रिसोर्ट में सोमवार रात को आंधी के कारण लोक कलाकारों के ड्रेसिंग रूम की दीवार गिर गई। हादसे में जिले के बेरसियाला गांव निवासी 25 वर्षीय लोक कलाकार स्वरूप खान की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवतियों सहित तीन कलाकार घायल हो गए। बाड़मेर में तूफान, 3 लोग घायल: रामसर उपखंड के पाबूसरिया गांव में तेज आंधी के दौरान टीनशेड का कमरा ढहने से पिता-पुत्र मलबे में दब गए, जबकि दूसरे घर में बचने के लिए बाहर भाग रही एक महिला के सिर पर लोहे की एंगल गिर गई। तीनों घायलों को परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला। चित्तौड़गढ़ में 20MM पानी बरसा: सोमवार दोपहर बाद जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, पाली, अजमेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, नागौर, उदयपुर, कोटा, टोंक, अलवर, सवाई माधोपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। फलोदी, नागौर में बारिश के साथ ओले गिरे। चित्तौड़गढ़ में 20MM पानी बरसा, जबकि टोंक के निवाई में 11, अजमेर में 12.6, नागौर में 13MM बारिश हुई। आगे ऐसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम जयपुर में दिन में गर्मी, शाम को ठंडक जयपुर में सोमवार दिन में हल्की गर्मी रही। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। शाम को मौसम में बदलाव हुआ। घने बादल छाने के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। कोटा में तापमान कम हुआ कोटा में जून की शुरुआत राहत भरे मौसम के साथ हुई। सोमवार को पिछले दिनों की तुलना में तापमान में कमी आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम 5 बजे बाद आसमान में बादल छाए और ठंडी हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार कोटा को यलो अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर में आंधी-बारिश जोधपुर शहर में सोमवार को अचानक मौसम बदला। दोपहर 2 बजे बाद बादल छाए। शाम 4:30 बजे बाद आंधी शुरू हुई। इसके बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। सीकर में 3 डिग्री बढ़ा तापमान सीकर में सोमवार को तीसरे दिन तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आज सोमवार को सीकर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था। सोमवार को बादलों की आवाजाही रहने के चलते सीकर में लोग उमस से परेशान हुए। अजमेर में 12.6 एमएम बारिश हुई अजमेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। बीते 24 घंटे में 12.6 एमएम बरसात दर्ज की गई। तापमान में गिरावट और बरसात के कारण गर्मी से राहत मिली। अलवर में दिनभर बादल छाए रहे अलवर में सोमवार को दोपहर से ही आसमान में बादल छाए रहे। राजगढ़ समेत आसपास के इलाकों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजगढ़ कस्बे की सड़कों पर पानी भरा नजर आया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले दिनों की तुलना में कम रहा। उदयपुर में बारिश के साथ तेज हवा चली उदयपुर में सोमवार शाम को धूलभरी हवा चली। इसके बाद बारिश हुई। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस. देवड़ा ने बताया कि आगे भी बादल छाए रहने के साथ हवा चलेगी। आने वाले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

