गुर्जर-समाज ने फॉरेस्ट एरिया में कर्नल बैंसला की मूर्ति लगाई:स्थापना से पहले डीजे पर नाच रहे, ट्रक में भरकर लाए पत्थर की पट्टियां; पुलिस जाब्ता तैनात

सवाई माधोपुर में गुर्जर समाज के लोगों ने देर रात कर्नल बैंसला की मूर्तियां कुशलीदर्रा में लाकर रख दी। इसके बाद सुबह से यहां गुर्जर समाज के लोगों की आना जारी है। यहां सभा स्थल पर समाज के लोग कर्नल बैंसला के गानों पर नाच रहे हैं। इसके बाद विजय सिंह बैंसला के आने पर पूजा-हवन होगा और मूर्तियों का अनावरण कर दिया जाएगा। इधर, प्रशासन ने कहा था कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सीटीएच क्षेत्र होने के कारण मूर्तियां लगाने नहीं दी जा सकती। लेकिन, गुर्जर समाज के लोग नहीं मान रहे। इससे पहले शुक्रवार को इस मुद्दे पर गुर्जर समाज और पुलिस-प्रशासन आमने-सामने आ गए थे। ऐसे चला घटनाक्रम शुक्रवार को गुर्जर समाज के लोग 3 बजे कुशालीदर्रा में शहीद स्थल पर बैठ गए। देर रात करीब 10:30 बजे मूर्तियां शहीद स्थल पर पहुंचा दी गईं और उन्हें निर्धारित स्थान पर रख दिया गया था। इसके बाद देर रात खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर कुशालीपुरा पहुंचे और उन्होंने समाज के लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। शनिवार की सुबह शहीद स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सवाई माधोपुर, करौली और दौसा जिलों से करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फोटोज में देखें कुशालीदर्रा का माहौल… समझिए पूरा मामला ————————————————————— यह खबर भी पढ़ें… कर्नल बैंसला की मूर्ति लगाने पर अड़ा गुर्जर समाज:प्रशासन बोला-टाइगर रिजर्व क्षेत्र है, कहीं और जमीन ले लो, विजय बैंसला ने कहा-मूर्ति यहीं लगेगी सवाई माधोपुर में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति लगाने को लेकर गुर्जर समाज और पुलिस-प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। कुशालीपुरा में गुर्जर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चल रहा है। इसमें विजय सिंह बैंसला भी पहुंचे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Back To Top