किराना की दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा:जमीनी विवाद में किया हमला, लोग बचाने आए तो बदमाश भाग छूटे

जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दबंगों ने किराना दुकान में घुसकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों ने किसी तरह घायल को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के रुण गांव में हुई। पहले देखें … घटना से जुड़ी तस्वीरें पढ़िए … सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम दुकान में घुसकर किया हमला कुचेरा थाना क्षेत्र के रुण के रहने वाले छोटू खां रविवार सुबह करीब10 बजे घरेलू सामान खरीदने एक किराना दुकान पर पहुंचे थे। तभी करीब आधा दर्जन लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर दुकान के अंदर घुस गए और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग सहम गए। लोगों ने बचाया तो आरोपी भागे मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह छोटू खां को हमलावरों से बचाया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायल को अस्पताल ले जाकर कराया मेडिकल घटना की सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छोटू खां को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस कुचेरा थाना अधिकारी हबीब खान ने बताया – जिस दुकान में मारपीट हुई, वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान पूरी होने के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जमीन और संपत्ति के बंटवारे का विवाद बना हमले की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट की वजह जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा पुराना विवाद है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर हुई इस वारदात के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चा है।
Back To Top