उदयपुर में जमीन और मकान खरीदना अब और महंगा हो गया है। सरकार द्वारा पिछले दिनों डीएलसी (DLC) दरों में की गई बढ़ोतरी के बाद जमीनों की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों में डीएलसी दरों में 5 से लेकर 49 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। अब सभी जगह नई दरों के अनुसार ही रजिस्ट्री की जा रही है। उदयपुर के कुछ क्षेत्रों में पहले डीएलसी दरें बहुत कम थीं, जबकि ओपन मार्केट (बाजार मूल्य) में जमीनों की कीमतें कई गुना ज्यादा थीं। ऐसे इलाकों में विसंगति को दूर करने के लिए डीएलसी दरों में 30 से 49 फीसदी तक का भारी इजाफा किया गया है। उदयपुर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी शहर से सटे पेराफेरी (बाहरी क्षेत्र) के गाँवों में की गई है। वहाँ ये दरें 40 से 49 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं, क्योंकि इन इलाकों में तेजी से शहरी विस्तार हो रहा है। इनमें मुख्य रूप से सरे, मुणवास, नागदा, रेबारियों का गुड़ा, सुखेर और वाड़ा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
डीएलसी दरों को लेकर ये भी जाने
डीएलसी दरों को लेकर ये भी जाने

