आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:रेत के बवंडर से तापमान कम हुआ, जानिए- कहां सबसे ज्यादा गर्मी रही

राजस्थान में लगातार दो दिन रेत के बवंडर के बाद सोमवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण सोमवार सुबह सवाई माधोपुर व आसपास के एरिया में बारिश हुई। जयपुर, दौसा जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को 20 जिलों में यलो अलर्ट है। इसका असर 4 जून तक रहेगा। इससे पहले रविवार को जैसलमेर के बॉर्डर एरिया में दोपहर बाद तेज बवंडर आने से कई इलाके धूल-मिट्टी से घिर गए। बवंडर के बाद बारिश और ओले गिरने से तापमान ​में गिरावट हुई। पिछले 24 घंटे में बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे दोपहर तक गर्मी, फिर बवंडर जैसलमेर में रविवार दिन में 2 बजे से पहले गर्मी रही और तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया। लेकिन 2 बजे बाद मौसम में बदलाव हुआ। पाकिस्तान के बॉर्डर एरिया से बवंडर उठा, जो जैसलमेर के कई इलाकों तक फैल गया। जैसलमेर के सुल्ताना, मोहनगढ़, सुथार मंडी समेत कई इलाकों में तेज गति से हवा चली और पूरा आसमान धूल की चपेट में आ गया। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रविवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 41.5, जालोर में 39.1, जोधपुर में 38.9, उदयपुर, वनस्थली (टोंक) में 38.2, चित्तौड़गढ़ में 38, गंगानगर में 37.3, कोटा में 37.4 और अलवर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर में गर्मी से राहत, पारा 36 डिग्री से नीचे जयपुर में रविवार को गर्मी से राहत रही। दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज होने से यहां रात में भी ठंडक रही। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। जोधपुर में शाम को घूमने निकले टूरिस्ट जोधपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन में गर्मी रही, लेकिन शाम के समय मौसम सुहावना हो गया। शाम को जोधपुर की कल्याणा झील पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। मौसम विभाग ने सात दिनों तक जोधपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलवर में हवा चली अलवर में रविवार को सुबह से आसमान साफ रहा। तेज धूप खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। शाम को मौसम बदल गया। अलवर शहर सहित जिले के कई इलाकों में घने बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवा चली। कोटा में 5.8 एमएम बारिश हुई कोटा में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 5.8 मिलीमीटर बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से मौसम सुहावना बना रहा, जबकि दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अजमेर में गर्मी से राहत मिली अजमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को हुई बारिश का असर रविवार को भी दिखा। शहर में गर्मी से राहत रही। बीते 24 घंटों की बात करें तो तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट हुई। उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हुई उदयपुर में पिछले 24 घंटे में करीब 0.3 डिग्री तापमान बढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। वहीं, शनिवार को आई आंधी का असर रविवार को दिखा। रविवार को ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। कई बिजली पोल हवा के साथ टूट कर गिर गए। सीकर में बादल छाए रहे सीकर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहने के चलते रविवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
Back To Top