अलवर के बड़ौदामेव में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 8 साल के भानू गुर्जर को SDRF टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बच्चा 48 फीट पर फंसा हुआ था। बुटोली गांव में सोमवार शाम करीब 6 बजे बोरवेल में गिरे भानू का 11 बजे सफल रेस्क्यू किया गया। बोरवेल के अंदर से जब बच्चे की आवाज आने लगी तो रेस्क्यू टीम ने कैमरा और रस्सा बोरवेल में डाला। इसके बाद रस्से की मदद से बच्चे को बाहर निकाल लिया। इससे पहले एसडीआरएफ ने एक ग्रामीण (कुएं या बोरवेल से रेस्क्यू में मदद करने वाला) को बोरवेल में उल्टा लटकाकर नीचे भेजा था, लेकिन वो बच्चे तक नहीं पहुंच सका था। ग्रामीणों ने बताया कि भानू कटी पतंग लूटने के लिए दौड़ रहा था, बोरवेल खुला होने के कारण उसमें गिर गया। अब देखें घटनास्थल के फोटोज… पाइप धंसने के कारण कुछ देर रोका रेस्क्यू रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम के 10 जवान जुटे। तीन जेसीबी से बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा गया, लेकिन पाइप धंसने के खतरे के कारण खुदाई रोकनी पड़ी। बोरवेल में ऑक्सीजन पाइप डालकर बच्चे को सांस लेने की व्यवस्था की गई। बच्वा इस दौरान रेस्पांस करता नजर आया था। हादसों में मदद करने वाले को नीचे उतारा बच्चे को निकालने के लिए एसडीआरएफ ने ग्रामीण इस्सार को बोरवेल में उतारा। कुएं और पानी में हुए हादसों में रेस्क्यू करने वाले इस्सार ने मदद की पेशकश की थी। एसपी की अनुमति के बाद उन्हें उल्टा लटकाकर नीचे भेजा गया, लेकिन पत्थर के कारण वे बच्चे तक नहीं पहुंच सके। इनपुट: अमित शर्मा, गोविंदगढ़ पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

