प्री-मानसून में अच्छी बरसात,ओले गिरे,आज 25 जिलों में अलर्ट:तापमान में गिरावट; बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी, जानें- कब से बदलेगा मौसम

राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह तक बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा। चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में ओले भी गिरे। आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरा है। करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर समेत कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव की चेतावनी है। राजस्थान के मौसम की PHOTOS.. ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म गर्मी-बारिश से जुड़े अपडेट्स राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम
जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले दो-तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। कोटा: गुरुवार रात रुक-रुक कर हुई बारिश का असर शुक्रवार को दिखाई दिया। बारिश के बाद शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में यहां 10 मिलीमीटर (mm) बारिश रिकॉर्ड की गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सीकर: शुक्रवार को दिनभर धूप में तेजी रही। हालांकि, पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश के असर से तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। जोधपुर: मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। अलवर: दोपहर करीब 1 बजे तक जिले में घने बादल छाए रहे। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में बादल छा गए और मौसम सुहावना बना रहा। जिले में रविवार तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है। उदयपुर: लेकसिटी में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। इससे पहले तड़के सुबह शहर के भींडर कस्बे में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अजमेर: गुरुवार देर रात को हुई आंधी-बारिश के शुक्रवार को गर्मी कम महसूस हुई। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
Back To Top