पत्नी, बेटे-बेटी की हत्या कर किसान ने सुसाइड किया:महिला पर बताया था भूत-प्रेत का साया; फर्श पर पड़े मिले शव

फलोदी जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर फतेहगढ़ गांव में पत्नी, बेटा-बेटी की हत्या कर किसान ने सुसाइड कर लिया। चारों शव खेत में पड़े मिले। पुलिस के अधिकारी मौके पर छानबीन में जुटे हैं। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी से पति परेशान रहता था। यह घटना देचू थाना इलाके में हुई है। गला दबाकर मारा, फिर खुद फंदे पर लटका देचू थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। मृतकों की पहचान गेनाराम (35), उसकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) बेटा किशन (10) के तौर पर हुई है। गेनाराम खेत में मजदूरी करता था। उसका परिवार भी साथ रहता था। आज (मंगलवार) सुबह करीब 8 बजे खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। IG सत्येंद्र सिंह ने बताया- फतेहगढ़ गांव के खेत में 4 शव मिले हैं। महिला और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। एक फंदे पर लटका था। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी बीते कुछ दिनों से गेनाराम की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसी को लेकर परिवार उसे एक भोपा (तांत्रिक) के पास लेकर गया था। परिवार वालों को आशंका थी कि पुष्पा पर भूत-प्रेत का साया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते वह परेशान था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Back To Top