भरतपुर-धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर आज नुमाइश मैदान में जाट समाज की हुंकार सभा होने जा रही है। दोपहर 2 बजे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भरतपुर पहुंचेंगे और हुंकार सभा में भाग लेंगे। वे इसके लिए जयपुर से अपने समर्थकों के साथ निकल चुके हैं। राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली और यूपी से जाट समाज के लोग और नेता इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया- हुंकार सभा के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को पीले चावल बांटकर न्योता दिया गया था। नेम सिंह ने बताया- जाट समाज केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर 1999 से लड़ाई लड़ रहा है। कई बार सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन, समाज को आरक्षण नहीं मिला। हुंकार सभा में इसे लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। तस्वीरों में देखें हुंकार रैली की अपडेट्स… पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉक से गुजर जाइए…

