फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरी विश्वोई की हत्या के मामले में हजारों की भीड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नागौर चौराहे पर सभा के बाद हजारों लोग एक साथ नागौर रोड, नगरपरिषद, अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगों की भीड़ इतनी थी कि कलेक्ट्रेट में खडे़ होने की जगह नहीं बची। लोग नेशनल हाईवे और रेलवे ओवर ब्रिज पर खडे़ रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी सतनाम सिंह को ज्ञापन सौंपे। लोगों ने लोहावट डीएसपी भवानीसिंह और एसएचओ हरीसिंह राजपुरोहित को हटाने की मांग की। लोग कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे हैं। दरअसल, 27 जुलाई की रात भंवरी विश्नोई (32) निवासी जंभेश्वरनगर (लोहावट) बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थी। अज्ञात हमलावर ने भंवरी देवी के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान मां के चिल्लाने पर पास में सो रही उसकी दोनों बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गई थीं। मां को बचाने के लिए बेटियां हमलावर की तरफ दौड़ीं और उससे हाथापाई करने लगी थी। इस दौरान बदमाश ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया था। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां घायल हो गई थी। हत्या के खुलासे की मांग को लेकर पिछले 21 दिन से लोहावट थाने के आगे प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व विधायक बोले- पुलिस किसको बचाने की कोशिश कर रही नागौर चौराहे पर हुई सभा में पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा- वारदात के 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना संदेह की स्थिति पैदा करता है। पुलिस किसको बचाने की कोशिश कर रही है।
यदि अब भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पैदल जयपुर कूच किया जाएगा और सीधे मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचेंगे। ….. घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मां की हत्या,बचाने आई बेटी के पीठ-पेट,चेहरे पर चाकू मारे:खून से लथपथ होने के बाद भी बदमाश से लड़ती रही, दांत टूटे, पुलिस को बुलाया फलोदी में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की बेटी रामज्योति (16) और सोनू (10) पर भी नकाबपोश बदमाश ने हमला किया। 16 साल की बेटी रामज्योति की पीठ, पेट और चेहरे पर चाकू से पांच वार किए। इसके बाद भी वह मां को बचाने के लिए दौड़ी। ताऊजी को बुलाया। पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
लोहावट में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या:गले पर चाकू से किया वार, मां को बचाने हमलावर से भिड़ीं बेटियां; दोनों घायल घर के बाहर सो रही महिला के गले पर चाकू से हमला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की आवाज सुनकर उनकी दोनों बेटियां जाग गईं। दोनों की हमलावर से हाथपाई हुई। इस पर हमलावर ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं। घटना फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव का है। (पढ़ें पूरी खबर) ट्रैक्टर लेकर नोहर SDM ऑफिस पहुंचे किसान,VIDEO:पुलिस ने की बैरिकेडिंग, महापड़ाव शुरू; बोले- फीडर को हक का 332 क्यूसेक पानी मिले नोहर फीडर के लिए निर्धारित 332 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम ऑफिस का घेराव किया। शाम 6 बजे बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर एसडीएम ऑफिस के बाहर जुटने लगे। इसके बाद किसानों ने ऑफिस के बाहर पड़ाव डाल दिया। (पढ़ें पूरी खबर)