बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस-प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी:40 वार्डों में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान; जानिए- आपके वार्ड में किसे मिला टिकट

कांग्रेस ने देर रात बाड़मेर नगर परिषद चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। 55 वार्डों में से 40 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पूर्व सभापति दीपक माली उर्फ दीपक कुमार को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है। हालांकि, उनका वार्ड बदला गया है। कांग्रेस ने इससे पहले शनिवार को खैरथल-तिजारा जिले की भिवाड़ी नगर परिषद, झुंझुनूं की नवलगढ़ और डूंडलोद नगर पालिका के लिए भी कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। अब देखिए- बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस की लिस्ट पूर्व सभापति का वार्ड बदला बाड़मेर में कांग्रेस की पहली लिस्ट में पूर्व सभापति दीपक माली को कांग्रेस ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इस बार उनका वार्ड बदल दिया गया है। वे अब वार्ड नंबर 19 से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वकील मुकेश जैन को वार्ड नंबर 26 से टिकट दिया गया है। मुकेश जैन इससे पहले भी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। वे नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता भी रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस में प्रवक्ता समेत कई पदों पर रह चुके हैं। …. ये खबरें भी पढ़िए… निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:भिवाड़ी नगर परिषद में 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नवलगढ़ में पति-पत्नी को मिला टिकट बाड़मेर में उम्मीदवार के समर्थकों में लात-घूंसे चले:पति की हत्या हुई, पत्नी चुनावी मैदान में; भीलवाड़ा भाजपा में बगावत, महिलाओं का धरना डोटासरा-जूली के सामने भिड़े धीरज गुर्जर और रामलाल जाट:कांग्रेस वॉर रूम में गाली-गलौज तक पहुंची बहस; एक-दूसरे पर जमकर कमेंट किए
Back To Top