प्रसूताओं की किडनी-फेल मामले में डॉक्टर्स को क्लीन-चिट की तैयारी:टीम की जांच पूरी, रिपोर्ट जयपुर भेजेंगे; ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल लिए

बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल (पीबीएम) सरकारी हॉस्पिटल में 6 प्रसूताओं की किडनी फेल होने के मामले में डॉक्टर्स को क्लीन चिट देने की तैयारी है। जोधपुर से मंगलवार की दोपहर बीकानेर पहुंची 6 डॉक्टर्स की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। टीम ने वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से बातचीत की। साथ ही उनको अब तक दिए ट्रीटमेंट के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा ओटी, आईसीयू और वार्ड का भी निरीक्षण किया। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल भी लिए गए हैं। पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने बताया कि जांच टीम अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौपेंगी। हालांकि टीम के सभी सदस्यों ने पीबीएम में प्रसूताओं के इलाज और डिलीवरी की प्रक्रिया को सही माना है। इसमें कहीं भी लापरवाही सामने नहीं आई है। इंजेक्शन की जांच रिपोर्ट पांच दिन में आएगी
डॉ. घीया ने बताया कि प्रसूताओं को लगाए गए इंजेक्शन की भी जांच करवाई जा रही है। ड्रग कंट्रोलर विभाग इसकी जांच कर रहा है और करीब 5 दिन में रिपोर्ट मिलने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। यदि किसी स्तर पर इलाज में लापरवाही या अन्य कोई खामी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। प्रसूताओं की हालत में सुधार, एक अभी भी गंभीर
डॉ. घीया के अनुसार, बीकानेर में भर्ती सभी 5 महिलाओं की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। कुछ महिलाओं को यूरिनल इश्यूज हुए थे, लेकिन अब उनकी तबीयत में सुधार है। सिर्फ प्रीति नामक पेशेंट्स की हालत अभी तक गंभीर है, जिसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग की जा रही है और हर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जांच टीम ने सैंपल भी कलेक्ट किए है, उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से अभी तक लापरवाही सामने नहीं आई है। जांच टीम ने कलेक्ट किए सैंपल्स, जयपुर भेजेंगे रिपोर्ट
जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से 6 डॉक्टर्स की टीम बीकानेर भेजी गई थी। इनमें माइक्रोबॉयलॉजिस्ट, फिजिशियन, नेफ्रॉलॉजिस्ट, पीएसम और गायनी डॉक्टर शामिल है। इस टीम ने पोस्ट कोविड आईसीयू में पहुंचकर प्रसूताओं से बातचीत की थी। अब तक दिए गए इलाज की रिपोर्ट भी कलेक्ट की थी। साथ ही जो इंजेक्शन प्रसूताओं को दिए गए थे, उनकी रिपोर्ट भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट से ली हैं। टीम ने सभी क्लिनिकली असेस्मेंट को देखा। ये टीम जयपुर रिपोर्ट बनाकर भेजेगी। जबकि प्रसूताओं को दिए गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सही थे या उनमें सॉल्ट संबंधित खामियां थी, इसका भी रिकॉर्ड कलेक्ट किया गया है। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार की ओर से मामले में निर्देश जारी किए जाएंगे। हालांकि बुधवार को ही जांच पूरी कर टीम जोधपुर लौट गई। अब 3 पॉइंट्स में समझिए… पूरा मामला ……………………… ये खबर भी पढ़िए… बाजार से मंगवाकर लगाए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन:प्रसूताओं की किडनी फेल होती रही, हॉस्पिटल प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान, 7 दिन बाद बनाई कमेटी बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल (पीबीएम) सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई। पूरी खबर पढ़िए सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी, 6 महिलाओं की किडनी फेल:बीकानेर के PBM अस्पताल में लापरवाही, एक मरीज वेंटिलेटर पर; अधीक्षक बोले- जांच कमेटी बनाई कोटा के मेडिकल कॉलेज के बाद बीकानेर के PBM हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक-एक कर 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई। पूरी खबर पढ़िए
Back To Top