पाली जिले में 16 साल के पोते ने ही दोस्त के साथ मिलकर 85 साल के दादा के सीने में पेचकस और चाकू घोंपकर हत्या की थी। इसके बाद दोनों शव को बोरे में भरकर स्कूटी से नदी के पास ले गए। बोरे से शव को निकालकर नदी में फेंक दिया था। फिर दोनों अपने घर आकर सो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करके नाबालिग पोते को डिटेन कर लिया। नाबालिग के दोस्त और खेत की रखवाली करने वाले 50 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले पोते ने गूगल पर हत्या से पहले मर्डर के तरीके और गले पर कितना दबाव पड़ने से मौत हो सकती है सर्च किया था। घटना 10 अगस्त की है, 12 अगस्त को शव नदी के किनारे मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग के सीने पर चाकू घोंपने और गला दबाने के निशान थे। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो नाबालिग पोता घबरा गया और हत्या करने की बात कबूल कर ली। मुंबई में रहने वाले दो बेटों को सोशल मीडिया से मिली थी जानकारी मृतक के चार बेटों में से दो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। दो बेटों की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग अपनी दो बहुओं और पोतों के साथ गांव में ही रहते थे। 12 अगस्त को ग्रामीणों ने नदी के पास क्षत-विक्षत अवस्था में शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। रिश्तेदारों ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने प्रथमदृष्टया आशंका जताई कि बुजुर्ग की हत्या कहीं और करके शव को नदी में फेंका गया है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस बुजुर्ग के घर पहुंची, परिवार से गुमशुदगी दर्ज नहीं कराने के बारे में पूछा। इस पर नाबालिग पोता घबरा गया। पुलिस ने उसका फोन लेकर जांच की तो उसके फोन में हत्या करने के तरीके सर्च किए गए थे। इस पर पुलिस नाबालिग पोते से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। मुंबई रह रहे बेटों को 13 अगस्त को सोशल मीडिया से पिता की मौत की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या के बाद कपड़े और बोरी जलाई
पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया- 10 अगस्त की रात को परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। दादा बाहर सोए हुए थे। मैंने अपने दोस्त को बुलाया। दोनों ने मिलकर दादा के सीने में पेचकस और चाकू घोंप दिए। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। नाबालिग ने बताया- रात करीब 12 बजे अपने दोस्त के साथ मिलकर शव को बोरे में डाला। दोस्त और खेत की रखवाली करने वाले एक बुजर्ग के साथ मिलकर शव को स्कूटी पर रखवाया। मैं अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर शव को रखकर आधा किमी दूर पुलिया पर ले गया। वहां शव को बोरे से निकालकर नदी में फेंक दिया। फिर दोनों अपने घर आ गए और कपड़े व बोरी को जला दिए। 3 साल से दादा की हत्या के तरीके सर्च कर रहा था
नाबालिग पोते ने बताया- दादा ने मेरी बहन की शादी एक लड़के के साथ तय की थी। बाद में शादी के लिए मना कर दिया। हालांकि, मेरी बहन ने उस लड़के के साथ ही शादी कर ली। इससे दादा नाराज हो गए। 3 साल पहले मेरे पिता की मौत हो गई। दादा ने पिता की मौत पर दुख नहीं जताया। तब से मैं अपने दादा से रंजिश रख रहा था। गूगल पर दादा की हत्या के तरीके और गले पर कितना दबाव पड़ने से मौत हो सकती है, ये सर्च किया था।