राजस्थान में बीते दो दिन में कई बड़ी घटनाएं और इवेंट हुए। पाली के फालना में कॉस्मेटिक्स की दुकान में आग लगने से कांग्रेस-पार्षद, पति और जेठ की मौत हो गई। सीने पर पटाखा लगने से दो बच्चों की जान चली गई। पढ़िए- 15 बड़ी खबरें… 1. कॉस्मेटिक्स की दुकान जली, कांग्रेस-पार्षद, पति और जेठ की मौत
पाली के फालना में रविवार रात कॉस्मेटिक्स की दुकान में पटाखों के कारण आग लग गई। हादसे में खुडाला-फालना नगर पालिका की कांग्रेस पार्षद ऊषा पूनमिया (68) की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, उनके पति और दुकान के मालिक प्रकाश (70) जिंदा जल गए। पूरी खबर पढ़ें 2. जयपुर में ‘खजाने’ के लालच में हवेलियों की खुदाई
जयपुर के 300 साल पुराने परकोटे में मकान तोड़ना किसी खजाने की तलाश से कम नहीं रह गया है। एक मकान की खुदाई में चांदी की सिल्ली और पुराने सिक्के मिलने के बाद लोगों के मन में भी अपनी हवेली/मकान के नीचे सोना-चांदी दबे होने की उम्मीद जाग गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. गिलास में सुतली बम फोड़ने से 12 साल के बच्चे की मौत
राजस्थान में पटाखे जलाने के दौरान 2 बच्चों की जान चली गई। बूंदी में घर के बाहर पटाखे जला रहे 12 साल के बच्चे की सुतली बम फटने से मौत हो गई। बीकानेर के बज्जू में दिवाली (रविवार) पर पटाखे फोड़ते समय सीने पर सुतली बम फटने से 9 साल के बच्चे की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें 4. राजस्थान में पटाखों से श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा प्रदूषण
राजस्थान में दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल दो शहरों में 300 के पास रहा। सबसे ज्यादा प्रदूषण का लेवल श्रीगंगानगर जिले में रहा, ये औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी से भी ज्यादा रहा। जबकि सबसे साफ हवा इस बार दौसा जिले में रही, जहां AQI का लेवल 130 से भी कम रहा। पूरी खबर पढ़ें 5. झगड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे पति-पत्नी, तीन की मौत
बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। पति-पत्नी झगड़ा करते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए थे। पूरी खबर पढ़ें 6. नीम करौली बाबा ने कहा-मेरे कहे बिना वापस नहीं जाओगे
उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में नीम करौली बाबा के साथ 8 साल रहने वाले जोधपुर के देवकीनंदन (95) का कहना है कि बाबा ने मुझे देखते ही कह दिया था कि आप आबूरोड से आए हैं। फिर कहा कि अब तुम मेरे कहे बिना आबूरोड वापस नहीं जाओगे। पूरी खबर पढ़ें 7. दिवाली की रात कुएं में कूदे पति-पत्नी और बेटा:पिता-पुत्र की मौत
धौलपुर में जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी और बेटा रविवार रात कुएं में कूद गए। पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि महिला को पुलिस ने बचा लिया। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि पप्पू उर्फ सुरेश (60) पुत्र देवीराम, उनकी पत्नी सरोज (55) और उनके बेटे इंद्रेश (22) दिवाली की रात कुएं में कूद गए थे। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर में दिवाली पर पहली बार हुआ फायर शो
जयपुर नगर निगम और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से दिवाली महोत्सव के तहत पहली बार शहर में फायर शो हुआ। अमर जवान ज्योति पर हुए इस शो में 15 मिनट तक 2500 से ज्यादा स्पेशल स्काई शॉट्स (हवाई पटाखा) चलाए गए। पूरी खबर पढ़ें 9. बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन
बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव (73) का रविवार सुबह जयपुर में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे मोहित यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में पिता के निधन के जानकारी शेयर की। डॉ जसवंत 4 बार विधायक और अलवर से लोकसभा सांसद भी रहे। पूरी खबर पढ़ें 10. जेल में पिटाई, दीवार-बिजली गिरने से मौत तो मिलेंगे 5-लाख
राजस्थान में अब हिरासत में मौत के मामले में सरकार मुआवजा देगी। इसे लेकर सरकार पॉलिसी बनाने का काम कर रही है। गृह विभाग को पॉलिसी का ड्राफ्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पॉलिसी में 5 लाख रुपए तक मुआवजा देने का प्रावधान रखा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 11. बोलेरो की टक्कर से ससुर-बहू और पोते समेत-4 की मौत
जालोर जिले में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 12. जोधपुर में एक साथ तीन वंदे-भारत ट्रेनों की होगी मेंटेनेंस
जोधपुर में राजस्थान का पहला वंदे भारत स्लीपर कोच मेंटेनेंस डिपो बनाया जा रहा है। शहर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर करीब 360 करोड़ की राशि से बनाए जा रहे इस डिपो के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इस डिपो में एक साथ तीन वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस की जा सकेगी। पूरी खबर पढ़ें 13. अलवर में दिल्ली के ESIC के डिप्टी डायरेक्टर की मौत
दिल्ली के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के डिप्टी डायरेक्टर की सोमवार सुबह अलवर शहर में घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। संतोष मीणा (40) का घर अरावली विहार थाना क्षेत्र के अखेपुरा/धाबाई जी का बास में है। सुबह करीब 4 बजे संतोष अपने पिता को कमरे के गेट के बाहर पड़े मिले। पूरी खबर पढ़ें 14. जयपुर में 20 लाख का चश्मा, 1.75 लाख की घड़ी
जयपुर में लग्जरी आइटम का नया ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है। चश्मे के फ्रेम पर सोना-हीरे जड़े जा रहे हैं, साथ ही स्मार्ट वॉच के दौर में ऐतिहासिक सिक्कों को ढालकर बनी लाखों की घड़ियों की डिमांड हो रही है। ये कीमतें आपको हैरान कर रही होंगी, लेकिन ऐसे लग्जरी आइटम की जमकर खरीदारी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें 15. जयपुर कोर्ट में मौलाना को लोगों ने पीटा
जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लोगों ने मौलाना को लात-घूंसों से जमकर पीटा। पुलिस कर्मियों ने मुश्किल से मौलाना को बचाया। मौलाना ने शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होते हुए भी मदरसा की एक छात्रा का ब्रेन वॉश कर निकाह कर लिया था। मौलाना पर मदरसा में पढ़ने वाली लड़कियों के ब्रेन वॉश करने का भी आरोप है। पूरी खबर पढ़ें