राजस्थान के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में मंत्री से लेकर ज्यादातर दिग्गज नेता अपनी साख नहीं बचा पाए। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी, दो बेटों और छोटे भाई की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और PWD राज्य मंत्री के मंजू बाघमार के रिश्तेदार भी हारे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बेटे-बहू को जीत दिलाकर सियासी कमबैक किया। वहीं, पूर्व सरकारिता मंत्री अजय सिंह किलक की भाभी को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी में विधायक रहे 5 नेताओं ने पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई, उनमें से 2 को जीत नसीब हुई। साथ ही पिछली कांग्रेस सरकारों में मंत्री और विधायक पदों पर रहे अधिकतर नेताओं ने अपने रिश्तेदारों को जिताने में कामयाबी हासिल की। कौन नेता खुद जीता-हारा, किसके रिश्तेदार जीते-हारे और उनकी जीत-हार का क्या असर रहेगा। पढ़िए इस स्पेशल रिपोर्ट में… जिला परिषद सदस्य चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन … रिजल्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा क्यों हारी गांवों की सरकार?:हनुमान और कांग्रेस को मिली ‘संजीवनी’, क्या ये 2028 का अलार्म, 7 सवालों में रिजल्ट के मायने जिला परिषद चुनावों में BJP की बड़ी हार:कांग्रेस को 23 और भाजपा को 5 जिलों में बहुमत, एक में RLP जीती; 8 में निर्दलीय किंगमेकर 269 पंचायत समितियों में कांग्रेस और 73 में भाजपा जीती:जोधपुर में कहीं भी BJP को बहुमत नहीं; पत्नी-बेटों को नहीं जिता पाए मंत्री खर्रा

