जयपुर-श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत:मकराना बोले- सरकार 1 करोड़ मुआवजा दे; नहीं तो जयपुर बंद करेंगे, सीएम हाउस घेरेंगे

जयपुर में श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। UGC रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रैली निकाली गई थी। प्रदर्शन के दौरान डीडवाना-कुचामन के पलाड़ा निवासी देवराज सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसे नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां से SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देवराज की मौत हो गई। देवराज परिवार वर्तमान में जयपुर में रहता है। इसको लेकर श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने जयपुर में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया- देवराज सिंह पलाड़ा ओबीसी से आता है। वह रावणा राजपूत समाज से था, लेकिन हमारे साथ खड़ा था। पुलिस की ओर से कालवाड़ रोड पर चलाए गए वाटर कैनन की बौछार उसके सीने पर लगी। इससे वो घायल हो गया था।इसके बाद उसकी मौत हो गई। अभी हम सब उसी के अंतिम संस्कार से आ रहे हैं। महिपाल ने की एक करोड़ के मुआवजे की मांग महिपाल सिंह मकराना ने कहा- देवराज की मौत के दोषी अफसरों को सरकार जल्द निलंबित करे। अधिकारियों ने वाटर कैनन चलाकर एक युवक की बलि ले ली। हम उसे वापस नहीं ला सकते, लेकिन हमारी संस्थाओं की ओर से उसके परिवार को आर्थिक मदद देंगे। सरकार उसके परिवार को जल्द एक करोड़ रुपए मुआवजा दे। नहीं तो हम जयपुर को घेरेंगे, सीएम हाउस को घेरेंगे। राजस्थान जाम कर देंगे। डीसीपी बोले- हार्ट अटैक से हुई युवक की मौत डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने कहा- धरना सोमवार शाम 5:30 बजे तक खत्म हो गया था और प्रदर्शनकारी चले गए थे। जानकारी में आया है कि देवराज को सोमवार रात करीब 8:15 बजे घर पर अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद इलाज के लिए उनके परिवार अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा होना सामने आया। इसका प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां पहुचने पर देवराज की मौत हो गई। परिवार ने मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। सोशल मीडिया पर चल रहे मौत के कारण के संबंध में जांच जारी है। पहले देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें गहलोत बोले- तानाशाही रवैया अपना चुकी सरकार कल जयपुर में हुए प्रदर्शन में युवाओं पर लाठीचार्ज एवं वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया था जिसमें घायल हुए एक युवक की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले, शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है।भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना चुकी है,…— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 4, 2026 डोटासरा ने कहा- परिवार को मुआवजा दे सरकार कल जयपुर में UGC मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज और अब घायल एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु अत्यंत दु:खद है। भाजपा सरकार असहमति की आवाज़ और हर मुद्दे का जवाब दमन, डर एवं पुलिसिया तंत्र से देना चाहती है, क्या लोकतंत्र है? युवाओं की आवाज़ को लाठियों से…— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 4, 2026
पूर्व मंत्री राजवी के बेटे ने पोस्ट की… UGC के विरुद्ध श्री राजपूत करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाई देवराज सिंह पलाड़ा के दुःखद निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ।आंदोलन की एक आध बात से हम असहमत हो सकते हैं लेकिन इस प्रदर्शन में आंदोलनकारियों ने ऐसा कुछ नहीं किया था जिस कारण उन पर ऐसा बल प्रयोग किया जाये । हमे… pic.twitter.com/DLm36ZvJr2— Abhimanyu Singh Rajvi (@RajviAbhimanyu) August 4, 2026 यह था मामला यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना ने रैली निकाली थी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई थी। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए कालवाड़ रोड पर वाटर कैनन चलाई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने वाटर कैनन के बीच में घुसने की कोशिश भी की थी। कलेक्टर को ज्ञापन देने की जगह प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे उन्हें रोक लिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारी श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर रास्ता जाम कर बैठ गए थे। यहां पर मकराना ने निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ दिलाई। शाम साढ़े 5 बजे सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए थे। पूरी खबर पढ़ें… …. ये खबर भी पढ़ें.. महिपाल मकराना बोले- मांगें नहीं मानी तो सीएम हाउस घेरेंगे:प्रदर्शन में घायल कार्यकर्ता की मौत के बाद परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी मांगी
Back To Top