जयपुर में रातभर बरसात,भरतपुर में आंधी के कारण एक मौत:आज 22 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत

राजस्थान में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत हो गई। जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार शाम से रुक-रुककर बरसात हो रही है। भरतपुर जिले में आंधी के कारण एक घर की दीवार ढह गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बदले मौसम से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में ह्यूमिडिटी (उमस) का लेवल बढ़ने लगा है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में इसका असर सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने राज्य में 7 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें ज्यादातर हिस्सा पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान का है। शुक्रवार को 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 8 जिलों मे यलो अलर्ट है। राजस्थान के मौसम के PHOTOS… ये शहर सबसे गर्म आपके शहर का तापमान गर्मी-बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स हनुमानगढ़, चूरू में तूफानी बारिश: राज्य में गुरुवार सुबह से दोपहर तक अधिकांश हिस्सों में मौसम रहा। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगा और झुंझुनूं, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर बेल्ट में कुछ स्थानों पर आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। हनुमानगढ़ के नोहर, चूरू के तारानगर एरिया और उसके आसपास दिन में तूफानी बारिश देखने को मिली। जयपुर में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। मां-बेटे पर दीवार गिरी, एक मौत: भरतपुर जिले के झोरोल में गुरुवार देर रात आंधी से एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इस हादसे में एक 55 साल की महिला इंद्रा देवी की मौत हो गई। उनका दिव्यांग बेटा घायल हो गया। दोनों दीवार के सहारे बैठे हुए थे। तभी तेज अंधड़ के दौरान दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे में दब गए। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक गर्मी: राज्य में गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर जिले में रही, जहां का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं चूरू में 43.2, जैसलमेर में 43, फलोदी में 42.8, बीकानेर में 42, पिलानी में 42.9, बाड़मेर में 41.9, फतेहपुर में 41.2 और जोधपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धूप कमजोर, उमस बढ़ी: दक्षिण-पूर्वी इलाकों में वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। गुरुवार को कोटा, उदयपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़ में दिन का ह्यूमिडिटी लेवल 50 से 70 के बीच दर्ज हुआ। ह्यूमिडिटी रहने के साथ ही गुरुवार को इन एरिया में हल्के बादल छाए रहे, जिससे धूप भी थोड़ी कमजोर रही और उमस का मौसम रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम जयपुर: गुरुवार दिनभर गर्मी, उमस का मौसम रहा। दिन में हल्के बादलों के साथ धूप रही और अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में देर शाम मौसम में बदलाव हुआ। गुरुवार शाम से शुरु हुआ आंधी-बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी है। रातभर रुक-रुककर हुई बरसात के कारण तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अजमेर: यहां मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस जारी रही। अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 21.9 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंधी-बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अलवर: दिनभर तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन शाम को मौसम बदल गया। शाम करीब 5:30 बजे बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद जिलेभर में बादल छा गए। तेज हवा चलने लगीं। शाम के समय मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोटा: गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार को जिले में बारिश का यलो अलर्ट है। एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। उदयपुर: लेकसिटी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री से. दर्ज किया गया। उदयपुर में शाम बाद मौसम में ठंडक थी। इससे पहले सुबह के समय उमस बनी रही। पिछले 5 दिनों के मुकाबले उदयपुर में गुरुवार को दिन भर मौसम सामान्य रहा। जोधपुर: यहां गर्मी का असर बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। सीकर: गुरुवार को पूरे दिन तेज धूप रही। दोपहर का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को सीकर में आंधी चली। हालांकि इसके कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। दिन में धूप के कारण तेज गर्मी और सुबह-शाम बढ़ी उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
Back To Top