मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- अब हम बिजली खरीद नहीं रहे हैं, बल्कि बेच रहे हैं। 2700 करोड़ का कर्ज कम किया है। राजस्थान में सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे बन रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा हाई स्पीड हाईवे राजस्थान से होकर गुजरते हैं। किसान को दो लाख नए कृषि कनेक्शन दिए गए हैं। सीएम शनिवार को बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। सीएम ने कहा- हम राजस्थान में 410 भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर चुके हैं, एक भी एग्जाम का पेपरलीक नहीं हुआ। इसमें 1 लाख 78 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। 1 लाख 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। 70 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। जयपुर में बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के समय बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता खालिद बंदूक को हार्ट अटैक आ गया, जिसे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस से SMS हॉस्पिटल भेजा। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में छात्र बेहोश हो गया। जयपुर में बड़ी चौपड़ पर भाजपा-कांग्रेस से हुई गलती जयपुर में बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण में भाजपा और कांग्रेस की ओर से ही वंदे मातरम चलाने को लेकर गलती हो गई। जहां भाजपा की ओर से वंदे मातरम राष्ट्रगीत का मूल स्वरूप नहीं बजाया गया, जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने माफी मांगी। वहीं कांग्रेस की ओर से राष्ट्रगीत की जगह राष्ट्रगान बजा दिया, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने स्थिति संभाली। राष्ट्रगीत को लेकर हुई गलती के बाद जयपुर नगर निगम ने साउंड सिस्टम लगाने वाली फर्म का आज का पेमेंट रोक दिया और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की चेतावनी दी है। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर नरेंद्र बंसल ने नोटिस जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा जयपुर स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी जयपुर के सरकारी ऑफिसों और प्रमुख स्थानों को तिरंगे की थीम पर आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। जयपुर नगर निगम मुख्यालय की सजावट इस बार लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आकर्षक सजावट को देखने के लिए न केवल स्थानीय लोग, बल्कि जयपुर घूमने आए देशी और विदेशी पर्यटक भी पहुंचे। यहां बने सेल्फी पॉइंट पर लोग तिरंगे के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी फोटोज… मंत्री-कलेक्टर के बीच दूरी बनी चर्चा का विषय अलवर में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कलेक्टर अर्तिका शुक्ला के साथ मंच सांझा किया, हालांकि दोनों में बातचीत नहीं हुई। सफाईकर्मियों को नियुक्ति नहीं देने पर मंत्री धरने पर बैठ गए थे। कलेक्टर के लिए कहा था- उसको तो समाज का भला करना नहीं है, उसको तो लूटकर खाना है कलेक्टर बनकर यहां पर। हरामखोरी कर रखी है। मंत्री-कलेक्टर के बीच की दूरी चर्चा का विषय बनी रही। जिलों से संबंधित खबर यहां क्लिक कर पढ़ें… जयपुर | सीकर | जोधपुर | उदयपुर | कोटा | अजमेर | अलवर | पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

